#crime #प्रदेश

रायपुर में ‘बिस्मिल की महफिल’ के बाद बवाल: सड़क पर मारपीट, कई युवक हिरासत में

Advertisement Carousel

रायपुर। रायपुर में ‘बिस्मिल की महफिल’ इवेंट समाप्त होने के बाद देर रात जमकर हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि कारों की टक्कर के बाद विवाद बढ़ा और सड़क पर मारपीट शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची।

सूचना मिलते ही डीसीपी और अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और सड़क पर हंगामा कर रहे कई युवकों को हिरासत में लिया। कार्रवाई शुरू होते ही कुछ युवक मौके से फरार हो गए।

थाने में भी हंगामा

मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हिरासत में लिए गए युवकों को थाने लाने के बाद वहां भी कथित रूप से हंगामा किया गया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।

आज हो सकता है खुलासा

उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस आज शाम तक पूरे मामले का खुलासा कर मीडिया को विस्तृत जानकारी देगी। यदि इस तरह की घटनाओं में सख्त कार्रवाई नहीं होती है, तो कानून व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। सड़क पर मारपीट और अशांति फैलाना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।

बताया जा रहा है कि विवाद में शामिल कई युवक प्रभावशाली परिवारों से संबंध रखते हैं। हालांकि कानून सभी के लिए समान है और पुलिस की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।