Big News : कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, सर्च ऑपरेशन के दौरान फायरिंग शुरू

कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जंगल क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों का आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सुरक्षा बल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है।
मामले की पुष्टि करते हुए कांकेर के एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि कोयलीबेड़ा क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिली है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
गौरतलब है कि हाल ही में नक्सलियों के बड़े आत्मसमर्पण के बीच यह मुठभेड़ सामने आई है, जिसके बाद इलाके में सुरक्षा बलों की गतिविधियां और तेज कर दी गई हैं।


