#प्रदेश

रायपुर में बदलेगा ED दफ्तर का पता, पुराने महापौर बंगले में बनेगा नया कार्यालय

Advertisement Carousel

 

रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर का पता जल्द बदलने वाला है। शहर के सुभाष स्टेडियम के पास स्थित पुराने महापौर बंगले को अब ED के नए कार्यालय के रूप में उपयोग किया जाएगा।

दरअसल, ED ने अपने रीजनल ऑफिस के लिए लगभग 4000 वर्गफीट जगह की मांग की थी। इसके बाद नगर निगम की MIC (मेयर-इन-काउंसिल) बैठक में लंबे समय से खाली पड़े इस बंगले को ED को आवंटित करने का निर्णय लिया गया। अब इस भवन में फिर से गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है।

इसी बैठक में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के लिए भी बड़ा फैसला लिया गया। कोटा मुक्तिधाम के सामने बने सामुदायिक भवन को पुलिस कमिश्नरेट के अस्थायी कार्यालय के रूप में उपयोग करने की मंजूरी दी गई है।

महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शहर के प्रशासनिक कार्यों को मजबूत करने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने बताया कि MIC बैठक में चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है।

इस निर्णय के बाद रायपुर में जांच एजेंसियों और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूती मिलने की संभावना है।