#प्रदेश

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज में अंतरक्षेत्रीय ब्रिज प्रतियोगिता का समापन

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में आयोजित अंतरक्षेत्रीय ब्रिज प्रतियोगिता 2025-26 का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक आर.के. शुक्ला ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

अपने संबोधन में आर.के. शुक्ला ने कहा कि ब्रिज एक ऐसा खेल है जो मानसिक चेतना और एकाग्रता को विकसित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी के प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और भविष्य में भी ऐसे ही सफलता प्राप्त करेंगे।

प्रतियोगिता के टीम इवेंट में रायपुर सेंट्रल ने 42 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि रायपुर रीजन 29 अंकों के साथ उपविजेता रहा। दुर्ग क्षेत्र को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

मास्टर पेयर स्पर्धा में पूर्व-पश्चिम वर्ग से 5 टीमों ने भाग लिया, जिसमें डी.एल. साहू एवं पंकज चौधरी की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान हरीश चौहान एवं रेखराज साहू की जोड़ी को मिला। वहीं उत्तर-दक्षिण वर्ग में 4 टीमों ने भाग लिया, जिसमें प्रशांत उरांव एवं हितेश महानंद की जोड़ी विजेता रही, जबकि दिनेश देवांगन और कृष्णा कुमार यादव की जोड़ी उपविजेता रही।

रायपुर के केंद्रीय कार्यालय खेल क्षेत्र की मेजबानी में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में तीन रीजन के कुल 18 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रतियोगिता को सफल बनाया।

समारोह में कार्यपालक निदेशक (वित्त) एम.एस. चौहान, कार्यपालक निदेशक (पी.सी. एवं आर.ए.) के.एस. मनोठिया, मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) ए.एम. परियल, उपमहाप्रबंधक पंकज सिंह परमार, अधीक्षण अभियंता पंकज चौधरी तथा सहायक अभियंता रजनीश चाबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रकाशन अधिकारी अनामिका मंडावी ने किया।