#प्रदेश

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के आसार, अलर्ट जारी

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल गया है। रायपुर सहित कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और तापमान में गिरावट से ठंडक महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसे देखते हुए विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इस मौसम बदलाव से जहां लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं अचानक खराब मौसम जनजीवन को प्रभावित कर सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस दौरान तेज आंधी, बिजली गिरने और ओले पड़ने जैसी घटनाएं भी संभव हैं।

जरूरी सावधानियां

खराब मौसम में खुले स्थानों पर जाने से बचें

आंधी और तेज हवाओं के दौरान सुरक्षित जगह पर रहें

किसान फसलों और मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें

आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।