#प्रदेश

अनूपपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: छत्तीसगढ़ के 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

Advertisement Carousel

 

अनूपपुर। अनूपपुर जिले में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोतमा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर सलीम ढाबा के पास तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

जानकारी के मुताबिक, डीजल से भरे ड्रम लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार (CG 07 M 1454) अचानक उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार चालक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात में शहडोल से मनेंद्रगढ़ जा रही थी तेज रफ्तार कार ने सामने जा रहे ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी जिससे कार में सवार 4 लोगों में चालक 40 वर्षीय दुलारे शर्मा एवं गीता पनिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो घायलों में 64 वर्षीय हरिशंकर चतुर्वेदी एवं 33 वर्षीय मीना देवांगन सभी निवासी मनेंद्रगढ़ छत्तीसगढ़ बताये जा रहे हैं।

दोनों घायल जिला अस्पताल में भर्ती

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय अनूपपुर के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद सड़क के दोनों तरफ कुछ देर के लिए जाम लग गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को बहाल कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।