बस्तर को फिर मिली हवाई सुविधा: 31 मार्च से जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट होगी शुरू

रायपुर। बस्तर क्षेत्र के लिए बड़ी राहत की खबर है। Alliance Air ने 31 मार्च से समर शेड्यूल के तहत Jagdalpur-Raipur हवाई सेवा को फिर से शुरू करने का ऐलान किया है। यह उड़ान Hyderabad, जगदलपुर और रायपुर को आपस में जोड़ेगी, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
काफी समय से इस रूट पर फ्लाइट बंद होने के कारण यात्रियों को सड़क और रेल मार्ग से लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मांग के बाद अब सेवा बहाल होने से बड़ी राहत मिलेगी।
नई हवाई सेवा से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और प्रशासनिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इस बीच Jabalpur-जगदलपुर-दिल्ली फ्लाइट को फिलहाल बंद कर दिया गया है।
फ्लाइट शेड्यूल (आगे की उड़ान)
हैदराबाद से सुबह 7:50 बजे प्रस्थान
जगदलपुर में 9:10 बजे आगमन
जगदलपुर से 9:35 बजे प्रस्थान
रायपुर में 10:30 बजे आगमन
वापसी उड़ान
रायपुर से दोपहर 2:25 बजे प्रस्थान
जगदलपुर में 3:20 बजे आगमन
जगदलपुर से 3:45 बजे प्रस्थान
हैदराबाद में 5:05 बजे आगमन
इस नई कनेक्टिविटी से बस्तर क्षेत्र को बड़े शहरों से सीधा जुड़ने का अवसर मिलेगा। रायपुर के जरिए अन्य शहरों तक पहुंच आसान होगी और भविष्य में अन्य रूट्स के विस्तार की भी संभावना जताई जा रही है।




