#प्रदेश

बिलासपुर में बर्ड फ्लू का कहर: 23 हजार चिकन, 25 हजार अंडे नष्ट किए,सख्त प्रतिबंध लागू

Advertisement Carousel

 

बिलासपुर। Avian Influenza (बर्ड फ्लू) की पुष्टि के बाद प्रशासन ने जिले में बड़े स्तर पर एहतियाती कार्रवाई शुरू कर दी है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हजारों मुर्गियों और अंडों को नष्ट किया गया है।

जानकारी के अनुसार, Koni Government Poultry Farm में अब तक लगभग 22,800 से अधिक मुर्गियों को मारकर (कुलिंग) नष्ट किया गया है। इससे पहले 19 से 24 मार्च के बीच इसी फॉर्म में करीब 4,400 से 5,000 मुर्गियों की बीमारी से मौत हो चुकी थी। इसके अलावा, एहतियातन 25,800 से अधिक अंडों और लगभग 80 क्विंटल चारे को भी वैज्ञानिक तरीके से डिस्पोज किया गया है।

प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र के 1 किलोमीटर दायरे को ‘संक्रमित क्षेत्र’ घोषित कर सील कर दिया है, जबकि 10 किलोमीटर तक ‘सर्विलांस जोन’ बनाया गया है। इस क्षेत्र में मुर्गियों, अंडों और चारे के परिवहन व बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

स्थिति पर नजर रखने के लिए Bilaspur District Administration द्वारा कलेक्टोरेट में 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल संक्रमण केवल मुर्गियों तक सीमित है और मनुष्यों या अन्य जानवरों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, एहतियात के तौर पर निगरानी और सख्ती जारी रहेगी।