#प्रदेश

जगदलपुर में नक्सलियों के दो डंप से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त

Advertisement Carousel

 

जगदलपुर। बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सीआरपीएफ की 85वीं बटालियन ने एंटी-नक्सल अभियान के तहत गंगालूर थाना क्षेत्र के पेद्दाजोजेर और लेण्ड्रा के घने जंगलों में कार्रवाई कर नक्सलियों के दो डंप बरामद किए।

सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान इन डंपों में छुपाई गई भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री को जब्त किया। इसमें .303 राइफल, स्टेन गन, बीजीएल राउंड, डेटोनेटर, जिलेटिन और वायर जैसे उपकरण शामिल हैं।

सुरक्षा बलों के अनुसार, यह सामग्री नक्सलियों द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से छुपाकर रखी गई थी। समय रहते इस सामग्री को बरामद करना नक्सलियों की गतिविधियों पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है।

इस कार्रवाई को क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।