#प्रदेश

रायपुर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रमुख उपलब्धियां साझा की

Advertisement Carousel

रायपुर। रायपुर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उजागर किया। मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने कहा कि इस वर्ष में मंडल ने आधारभूत संरचना, माल लदान, यात्री परिवहन और सुविधाओं के विकास में विशेष प्रगति की है।

प्रमुख उपलब्धियां
माल लदान और राजस्व:
कुल 46.44 मिलियन टन माल लदा गया और राजस्व ₹4983 करोड़ प्राप्त हुआ।
कोयला, स्टील, सीमेंट, फर्टिलाइजर, फूड ग्रेन आदि का लदान किया गया।
मंडल ने भारतीय रेल में 09वां स्थान हासिल किया।

यात्री सुविधाओं में सुधार:
26.6 मिलियन यात्रियों को सेवाएं प्रदान की गई, यात्री राजस्व ₹631.35 करोड़।
195 ट्रिप के लिए 19 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें और 12 भारत गौरव ट्रेनें चलाई गईं।
नॉन-एसी स्लीपर कोचों में सैनिटाइज्ड बेड रोल और हेल्थ बेस लाउंज जैसी नई सुविधाएं।
डिजिटल और तकनीकी पहल:
PRS/UTS, JTBS, STBA मशीनों की स्थापना।
12 स्टेशनों पर ATVM फैसिलिटेटर, टिकटिंग स्टाफ को बॉडीवॉर्न कैमरा।

स्टेशन और अवसंरचना विकास:
15 अमृत भारत स्टेशनों का विकास, नई ट्रेन सेवाएं शुरू।
प्लेटफार्म विस्तार और नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण।
52 ट्रेनों का स्थाई ठहराव प्रदान।
आरयूबी निर्माण से लेवल क्रॉसिंग हटाए गए, सड़क सुरक्षा में सुधार।

सुरक्षा और तकनीकी उन्नयन:
वित्तीय वर्ष 2025-26 में शून्य ट्रेन दुर्घटना दर्ज।
पार्सल स्कैनर, आपातकालीन चिकित्सा कक्ष और विज्ञापन राजस्व वृद्धि।
मीडिया और यात्रियों से जुड़ाव:
रेल मदद के माध्यम से 17,943 यात्रियों ने सहायता प्राप्त की।
यात्रियों से एक्सीलेंट और संतोषजनक रेटिंग में वृद्धि।

मंडल रेल प्रबंधक दयानंद और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने मीडिया के सामने मंडल की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण साझा किया। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में और अधिक यात्री सुविधाएं, माल क्षमता विस्तार और डिजिटल पहल को प्राथमिकता दी जाएगी।