#त्योहार-पर्व #धार्मिक

Akshay Tritiya 2026: 19 अप्रैल को मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, जानें शुभ समय और खरीदारी के नियम

Advertisement Carousel

 

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया (आखा तीज) को अत्यंत शुभ माना जाता है। यह दिन ऐसा होता है जब बिना मुहूर्त देखे भी कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया कार्य “अक्षय” यानी कभी समाप्त न होने वाला फल देता है।

कब है अक्षय तृतीया 2026?

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि:

प्रारंभ: 19 अप्रैल 2026, सुबह 10:50 बजे
समाप्त: 20 अप्रैल 2026, सुबह 7:28 बजे

मध्याह्न व्यापिनी तिथि 19 अप्रैल को पड़ रही है, इसलिए अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को मनाई जाएगी।

अक्षय तृतीया पर क्या खरीदना शुभ?

सोना-चांदी
इस दिन सोना-चांदी खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। यह समृद्धि, वैभव और सुख-शांति का प्रतीक है।

नया घर या वाहन
गाड़ी, घर या किसी संपत्ति की खरीदारी करना इस दिन बेहद लाभकारी माना जाता है और बाधाएं दूर होती हैं।

भगवान के वस्त्र
देवताओं के लिए नए वस्त्र खरीदना और अर्पित करना शुभ फलदायी होता है।

पीतल के बर्तन
पीतल के बर्तन खरीदने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और मान-सम्मान बढ़ता है।

तुलसी का पौधा
घर में तुलसी लाना देवी लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक माना जाता है।

पीले रंग की वस्तुएं
पीले वस्त्र या अन्य चीजें खरीदना भी समृद्धि और शुभता बढ़ाने वाला माना गया है।

महत्व

अक्षय तृतीया को साल के सबसे शुभ दिनों में गिना जाता है। इस दिन किए गए दान, जप, तप और खरीदारी का फल कभी समाप्त नहीं होता और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
इस बार 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाते हुए शुभ कार्य और खरीदारी करना विशेष फलदायी रहेगा।