CG ट्रेन अपडेट: गर्मी में यात्रियों को बड़ी राहत, रद्द की गई कई ट्रेनें फिर से शुरू

बिलासपुर। गर्मी के मौसम में यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। South East Central Railway के बिलासपुर रेल मंडल ने अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पूर्व में निरस्त और आंशिक रूप से निरस्त की गई कई ट्रेनों को फिर से बहाल कर दिया है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों का संचालन अब अपने निर्धारित समय के अनुसार किया जाएगा।
इन ट्रेनों की सेवा हुई बहाल
गाड़ी संख्या 68737 (रायगढ़–बिलासपुर) मेमू – 08 से 09 अप्रैल 2026
गाड़ी संख्या 68738 (बिलासपुर–रायगढ़) मेमू – 08 से 09 अप्रैल 2026
गाड़ी संख्या 68736 (बिलासपुर–रायगढ़) मेमू – 08 से 09 अप्रैल 2026
गाड़ी संख्या 68735 (रायगढ़–बिलासपुर) मेमू – 09 से 10 अप्रैल 2026
गाड़ी संख्या 68746 (रायपुर–गेवरारोड) मेमू – 08 से 09 अप्रैल 2026
गाड़ी संख्या 68745 (गेवरारोड–रायपुर) मेमू – 09 से 10 अप्रैल 2026
गाड़ी संख्या 58204 (रायपुर–कोरबा) पैसेंजर – 08 से 09 अप्रैल 2026
गाड़ी संख्या 58203 (कोरबा–रायपुर) पैसेंजर – 09 से 10 अप्रैल 2026
गाड़ी संख्या 68734 (बिलासपुर–गेवरारोड) मेमू – 08 से 09 अप्रैल 2026
गाड़ी संख्या 68733 (गेवरारोड–बिलासपुर) मेमू – 08 से 09 अप्रैल 2026
गाड़ी संख्या 68732 (बिलासपुर–कोरबा) मेमू – 08 से 09 अप्रैल 2026
गाड़ी संख्या 68731 (कोरबा–बिलासपुर) मेमू – 08 से 09 अप्रैल 2026
शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनें भी फिर से शुरू
गाड़ी संख्या 68861 (गोंदिया–झारसुगुड़ा) मेमू – 08 से 09 अप्रैल 2026
गाड़ी संख्या 68862 (झारसुगुड़ा–गोंदिया) मेमू – 08 से 09 अप्रैल 2026
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ये सभी ट्रेनें बहाली के बाद अपने निर्धारित समय और स्टॉपेज के अनुसार संचालित होंगी। इससे दैनिक यात्रियों और गर्मी में सफर करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।





