#प्रदेश

भीषण गर्मी का असर, 20 अप्रैल से स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी का समय बदला, 4 घंटे के लिए खुले रहेंगे

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 20 अप्रैल से स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में भी बदलाव किया गया है। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आदेश के अनुसार अब आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही संचालित होंगे। पहले ये केंद्र लगभग 6 घंटे तक चलते थे, लेकिन अब समय घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है, ताकि छोटे बच्चों को तेज धूप और गर्मी से बचाया जा सके।

अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को बिना जरूरत घर से बाहर न भेजें, उन्हें पर्याप्त पानी पिलाएं और ठंडी व सुरक्षित जगह पर रखें, ताकि गर्मी के दुष्प्रभाव से बचा जा सके।