#प्रदेश

रायपुर में IPL 2026 की तैयारियां तेज, 10 और 13 मई को होंगे बड़े मुकाबले

Advertisement Carousel

रायपुर। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले IPL 2026 मुकाबलों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग और दर्शकों की सुविधाओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

इन टीमों के बीच होगी भिड़ंत

10 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस

13 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स

खास बात यह है कि इस सीजन में RCB ने रायपुर को अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है, जिससे स्थानीय क्रिकेट फैंस में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

टिकट और एंट्री व्यवस्था
मैच के लिए केवल ऑनलाइन टिकट उपलब्ध होंगे। दर्शकों को डिजिटल M-टिकट के जरिए प्रवेश मिलेगा, जिसमें QR कोड मैच के दिन ही एक्टिव होगा। स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे और दर्शकों को निर्धारित गेट से ही एंट्री मिलेगी। दोबारा प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

सुरक्षा और सुविधाओं पर सख्ती
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि:

0 पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था हो और ओवररेटिंग न हो

0 पुलिस के साथ समन्वय कर ट्रैफिक और सुरक्षा पुख्ता रहे

0 सभी गेट पर वालेंटियर तैनात हों

0 वाई-फाई और इंटरनेट की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो

आपदा प्रबंधन और निगरानी
आगजनी और अन्य आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए फायर सेफ्टी उपकरणों की अनिवार्य व्यवस्था और पूर्व परीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मेडिकल सुविधा और स्टेडियम के अंदर-बाहर सीसीटीवी निगरानी को भी अनिवार्य किया गया है।
प्रशासन ने साफ किया है कि आयोजन के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।