#प्रदेश #राष्ट्रीय

तमिलनाडु में सरकार बनाने की कवायद तेज, विजय ने पेश किया दावा,राज्यपाल असंतुष्ट

Advertisement Carousel

तमिलनाडु। विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने सरकार गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्टी प्रमुख विजय ने बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से राजभवन में मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
सूत्रों के अनुसार, विजय ने 112 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। राज्यपाल फिलहाल इस दावे से पूरी तरह संतुष्ट नहीं बताए जा रहे हैं।

बहुमत से अभी दूर TVK
234 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है।

TVK: 108 सीटें

कांग्रेस: 5 सीटें (समर्थन घोषित)

कुल मिलाकर आंकड़ा 113 तक पहुंचता है, लेकिन विजय के एक सीट छोड़ने के बाद यह संख्या 112 रह जाती है। यानी बहुमत से अभी 6 विधायक कम हैं।

अन्य दलों से संपर्क जारी
बहुमत के लिए TVK अब वीसीके, सीपीआई और सीपीएम जैसे दलों से समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है।

चुनाव परिणाम एक नजर में

डीएमके: 59 सीटें

एआईएडीएमके: 47 सीटें

PMK: 4 सीटें

IUML: 2 सीटें

CPI, VCK, CPM: 2-2 सीटें

BJP, DMDK, AMMK: 1-1 सीट

TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

7 मई को हो सकता है शपथ ग्रहण
सूत्रों के मुताबिक, यदि स्थिति अनुकूल रही तो विजय 7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उनके राजनीति में आने और पहली बार में ही बड़ी जीत दर्ज करने से राज्य की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

कांग्रेस ने बदला रुख
कांग्रेस ने लंबे समय से सहयोगी रही डीएमके से नाता तोड़कर TVK को समर्थन देने का फैसला लिया है। पार्टी नेताओं ने विजय से मुलाकात कर समर्थन पत्र सौंपा और शीर्ष नेतृत्व—मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी—को इसकी जानकारी दी।
अब सबकी नजर राज्यपाल के अगले कदम और संभावित सरकार गठन पर टिकी है।