#प्रदेश

RCB टीम रायपुर पहुंची, विराट कोहली का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत; 10 साल बाद शहर में राजधानी में लौटेगा IPL का रोमांच

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में IPL 2026 के दो अहम मुकाबलों को लेकर क्रिकेट का उत्साह चरम पर है। इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम आज रायपुर पहुंच गई, जहां स्टार बल्लेबाज Virat Kohli सहित खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया।
टीम एयरपोर्ट से सीधे मायरा रिसॉर्ट के लिए रवाना हो गई, जहां वे आगामी मैचों की तैयारी करेंगे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली।

10 साल बाद रायपुर में IPL की वापसी
रायपुर को लगभग 10 साल बाद IPL मैचों की मेजबानी मिली है। शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा।
इस हाई-वोल्टेज मैच में क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें Rohit Sharma और विराट कोहली पर रहेंगी।

सेलिब्रिटी और वीआईपी मौजूदगी की संभावना
मैच को लेकर फिल्मी और खेल जगत से कई बड़ी हस्तियों के आने की संभावना है। चर्चा है कि Anushka Sharma और Ritika Sajdeh भी स्टेडियम पहुंच सकती हैं। वहीं मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को सपोर्ट करने के लिए अंबानी परिवार की मौजूदगी के भी कयास लगाए जा रहे हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राजधानी में होने वाले इन मैचों को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिसमें 8 आईपीएस अधिकारी, 20 राजपत्रित अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस शामिल हैं।
डीआईजी Girja Shankar Jaiswal को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है, जो आईजी रायपुर के मार्गदर्शन में व्यवस्था संभालेंगे।

स्टेडियम पहुंचने के लिए विशेष रूट और पार्किंग व्यवस्था
दर्शकों के लिए स्टेडियम पहुंचने के 5 अलग-अलग मार्ग तय किए गए हैं। वहीं 12 प्रवेश द्वार और अलग-अलग पार्किंग जोन बनाए गए हैं ताकि भीड़ नियंत्रित रहे। वीआईपी मूवमेंट के लिए विशेष रूट आरक्षित किए गए हैं।

स्टेडियम में प्रतिबंधित सामान
प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से स्टेडियम में कई वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया है, जिनमें शराब, ज्वलनशील पदार्थ, धारदार हथियार, बड़े बैग, कैमरा उपकरण, ड्रोन, लाइटर्स और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं शामिल हैं।

रायपुर में IPL की वापसी को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है और पूरा शहर इस बड़े आयोजन के लिए तैयार नजर आ रहा है।