छत्तीसगढ़ का सितारा अब इंडिया-ए में चमकेगा: श्रीलंका दौरे से पहले आयुष पाण्डेय ने की डिप्टी सीएम अरुण साव से मुलाकात

  रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट को एक और बड़ी पहचान मिली है। राज्य के उभरते बल्लेबाज आयुष पाण्डेय का चयन इंडिया-ए टीम में हुआ है, जो जल्द ही श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलने जाएगी। श्रीलंका रवाना होने से पहले आयुष ने उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्री साव ने उन्हें भारतीय टीम में चयन पर बधाई देते हुए शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। रणजी में दमदार प्रदर्शन का मिला इनाम उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि आयुष ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर इंडिया-ए टीम में जगह बनाई है। उनका चयन […]

रायपुर में आज RCB vs KKR का महामुकाबला, नहीं आएंगे किंग खान , फैंस हुए निराश

  रायपुर। Raipur में आज आईपीएल का बड़ा मुकाबला खेला जाएगा, जहां Royal Challengers Bengaluru और Kolkata Knight Riders आमने-सामने होंगे। मुकाबला नया रायपुर स्थित Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में खेला जाएगा। मैच से पहले चर्चा थी कि Shah Rukh Khan अपनी टीम KKR को सपोर्ट करने रायपुर पहुंच सकते हैं, लेकिन अब उनके आने की संभावना खत्म हो गई है। शाहरुख इस सीजन में अब तक केवल एक मैच में दिखाई दिए थे। वे 6 अप्रैल को Eden Gardens में KKR और Punjab Kings के मुकाबले के दौरान अपनी बेटी Suhana Khan के साथ नजर आए थे। राजधानी रायपुर में मैच को लेकर सभी तैयारियां पूरी […]

रायपुर में IPL महामुकाबले से पहले मौसम ने बढ़ाई टेंशन, 1500 जवानों की सुरक्षा में होगा मैच

  रायपुर। राजधानी रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में 10 मई को होने वाले आईपीएल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार शाम 7:30 बजे से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि मैच से ठीक पहले मौसम ने आयोजकों और दर्शकों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, अंधड़ और बारिश की संभावना जताई है। बीते शुक्रवार और आज शाम रायपुर में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बेमौसम बारिश हुई। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, […]

रायपुर में पहली बार होगा महिला इंटरनेशनल क्रिकेट, भारत-जिम्बाब्वे सीरीज का ऐलान, शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होंगे 3 मैच

  रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इस बार क्रिकेट के एक नए इतिहास का गवाह बनने जा रहा है। यहां इस साल आईपीएल के साथ-साथ महिला अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों का भी आयोजन किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच ऐतिहासिक सीरीज शामिल है। अक्टूबर महीने में भारतीय सीनियर महिला क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे महिला टीम की मेजबानी करेगी। यह दोनों देशों के बीच पहली द्विपक्षीय महिला क्रिकेट सीरीज होगी, जिसमें कुल 6 मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें से 3 टी-20 मैच रायपुर में और 3 वनडे मैच वडोदरा […]

RCB टीम रायपुर पहुंची, विराट कोहली का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत; 10 साल बाद शहर में राजधानी में लौटेगा IPL का रोमांच

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में IPL 2026 के दो अहम मुकाबलों को लेकर क्रिकेट का उत्साह चरम पर है। इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम आज रायपुर पहुंच गई, जहां स्टार बल्लेबाज Virat Kohli सहित खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। टीम एयरपोर्ट से सीधे मायरा रिसॉर्ट के लिए रवाना हो गई, जहां वे आगामी मैचों की तैयारी करेंगे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। 10 साल बाद रायपुर में IPL की वापसी रायपुर को लगभग 10 साल बाद IPL मैचों की मेजबानी मिली है। शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 10 मई […]

आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस रायपुर पहुंची, RCB vs MI मुकाबले से पहले एयरपोर्ट पर फैंस का जबरदस्त उत्साह

रायपुर। रायपुर में आईपीएल 2026 के अहम मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस (MI) की टीम पहुंच गई है। टीम के आगमन पर एयरपोर्ट पर भारी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक जुट गए और खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। टीम के साथ कप्तान हार्दिक पांड्या और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा सहित सभी खिलाड़ी रायपुर पहुंचे। फैंस ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए जमकर नारेबाजी की और माहौल पूरी तरह क्रिकेटमय हो गया। 10 मई को RCB और MI के बीच हाई-वोल्टेज मैच इस बीच रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का दूसरा होम ग्राउंड बना है। यहां आईपीएल […]

अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में ज्ञानेश्वरी यादव को गोल्ड मेडल

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट आईबीएफसी यूनिवर्सल कप-2026 में ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 53 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। समोआ के एपिया स्थित तुआनाईमाटो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 25 अप्रैल से 2 मई तक अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 70 देशों के लगभग 500 खिलाड़ी एवं 200 अधिकारी शामिल हो रहे है। ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन के साथ अपने ग्रुप में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। यह कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के लिए क्वालीफिकेशन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। ज्ञानेश्वरी इससे पहले जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल और सीनियर […]