#प्रदेश

CG Accident : बालोद में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 3 युवकों की दर्दनाक मौत

Advertisement Carousel

बालोद। जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खैरडीह गांव के पास कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

 

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, एक कार दल्लीराजहरा से राजनांदगांव की ओर जा रही थी, जबकि बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रहे थे। खैरडीह गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी में भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे में मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—

तरुण कुमार यादव (20 वर्ष), निवासी सीर्राभाठा
राहुल सेवता (20 वर्ष), निवासी सीर्राभाठा
नरेंद्र भुआर्य (21 वर्ष), निवासी मुड़खुसरा

तीनों युवक बाइक से देवरी की ओर से डौंडीलोहारा की तरफ जा रहे थे।