#प्रदेश

आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल: 30 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, कई जिलों में बदली जिम्मेदारियां

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य कर (आबकारी) विभाग ने प्रशासनिक कसावट और कार्य व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत आबकारी विभाग के 30 अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।

तबादला सूची में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, बलौदाबाजार और मोहला-मानपुर सहित कई जिलों के आबकारी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा विभाग के सहायक आयुक्तों और आबकारी उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और विभागीय कार्यों में अधिक प्रभावशीलता लाने के उद्देश्य से किया गया है। नए पदस्थापन के बाद अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आबकारी विभाग में हुए इस बदलाव को आगामी कार्ययोजनाओं और राजस्व संग्रहण को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभाग का मानना है कि नई तैनाती से कार्यों में गति आएगी और प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।