#प्रदेश

रायपुर की बेटी IAS श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदला, अब मध्यप्रदेश में देंगी सेवाएं

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की बेटी और वर्ष 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रद्धा शुक्ला का कैडर बदलकर मध्यप्रदेश कर दिया गया है। केंद्र सरकार की कॉमन कैडर ट्रांसफर नीति के तहत विवाह के बाद उन्होंने अपने पति के साथ मध्यप्रदेश में सेवाएं देने का विकल्प चुना था, जिसे मंजूरी मिल गई है।

आईएएस श्रद्धा शुक्ला पहले तेलंगाना कैडर में पदस्थ थीं। उनका हाल ही में मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी ऐश्वर्य वर्मा के साथ विवाह हुआ है। विवाह के बाद दंपति को एक ही राज्य में सेवा का अवसर देने के लिए केंद्र सरकार की नीति के अनुसार उनका कैडर परिवर्तन किया गया।

श्रद्धा शुक्ला वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला की पुत्री हैं। उनके मध्यप्रदेश कैडर में स्थानांतरण को लेकर परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

केंद्र सरकार की कॉमन कैडर नीति का उद्देश्य विवाहित अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों को यथासंभव एक ही राज्य या निकटवर्ती कैडर में सेवा का अवसर प्रदान करना है, ताकि पारिवारिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बेहतर संतुलन स्थापित किया जा सके।