#प्रदेश

स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित

Advertisement Carousel

 

बिलासपुर। स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आज एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक तकनीकी (परियोजना एवं योजना) रमेश चन्द्र महापात्र सहित विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नारी शक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतिभागियों ने श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्यस्थल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि 16 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान एसईसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न संचालन क्षेत्रों में विविध जागरूकता एवं स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।