एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू

  बिलासपुर। विजिलेंस विभाग के मार्गदर्शन में विकसित हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) को कोल इंडिया स्तर पर विस्तार देने की तैयारी, 2.2 लाख से अधिक कर्मियों को मिलेगा लाभ एसईसीएल में विकसित हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) को अब पूरे कोल इंडिया में भी लागू किया जाएगा। एसईसीएल द्वारा विकसित इस प्रणाली को आधार बनाकर कोल इंडिया के लिए एकीकृत अस्पताल प्रबंधन प्रणाली विकसित की जाएगी जिससे कंपनी के 2.2 लाख से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इससे विभिन्न अनुषंगी कंपनियों के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं को एक साझा डिजिटल व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा। एसईसीएल में एचएमआईएस की शुरुआत 27 मई 2026 […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं विश्वकर्मा जयंती पर एसईसीएल में द्वितीय विश्वकर्मा अवार्ड्स का आयोजन सम्पन्न

० 75 श्रमवीरों को मिला सम्मान, स्वछता ही सेवा स्पेशल कैम्पेन 6 के तहत स्वच्छता कर्मियों को भी किया गया सम्मानित बिलासपुर। भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा आज मुख्यालय बिलासपुर में द्वितीय ‘एसईसीएल विश्वकर्मा अवार्ड्स’ समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसईसीएल की खदानों एवं परिचालन गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 75 श्रमवीरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (तकनीकी) संचालन रमेश चंद्र महापात्र तथा निदेशक (तकनीकी) योजना/परियोजना (अति. प्र.) नृपेंद्र नाथ सहित संचालन समिति, कल्याण बोर्ड, सुरक्षा समिति, श्रमसंघ प्रतिनिधि, सिस्टा/ओबीसी/एससी-एसटी/एसोसिएशन के […]

एसईसीएल मुख्यालय में राजभाषा पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ

बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय में 12 सितंबर 2026 को ‘राजभाषा पखवाड़ा उद्घाटन समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने की। मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन एवं निदेशक रमेश चंद्र महापात्र तकनीकी (संचालन) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं श्रमसंघ प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन एसईसीएल के समस्त क्षेत्रों में भी 14 से 28 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने कहा कि […]

रमेश चंद्र महापात्र ने संभाला एसईसीएल में निदेशक (तकनीकी-संचालन) का पदभार

  बिलासपुर। रमेश चंद्र महापात्र ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में निदेशक (तकनीकी-संचालन) का पदभार संभाल लिया है। उन्हें निदेशक (तकनीकी)-परियोजना एवं योजना का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। पदभार ग्रहण करने के अवसर पर एसईसीएल के विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री महापात्र को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पदभार संभालने के बाद उन्होंने विभागाध्यक्षों एवं क्षेत्रीय महाप्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कंपनी की प्रमुख परिचालन प्राथमिकताओं, उत्पादन संबंधी गतिविधियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। खनन क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव श्री रमेश चंद्र महापात्र को खनन क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का व्यापक […]

शिक्षक समाज के निर्माण और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं : राज्यपाल रमेन डेका

० एसईसीएल डीएवी विद्यालय बिलासपुर में आयोजित हुआ द्रोणाचार्य संगम शिक्षक सम्मान समारोह बिलासपुर। एसईसीएल डीएवी विद्यालय, बिलासपुर में द्रोणाचार्य संगम शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राज्यपाल छत्तीसगढ़ रमेन डेका उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ में भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माननीय राज्यपाल रमेन डेका एवं अन्य अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान का स्मरण किया गया। समारोह में एसईसीएल के विभिन्न संचालन क्षेत्रों के अंतर्गत संचालित सभी डीएवी विद्यालयों के शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान एवं समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। अपने संबोधन […]

एसईसीएल मुख्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में “कॉलोनी स्पोर्ट्स-2026” का सफल समापन

० अंतिम दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन बिलासपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) मुख्याय में 24 अगस्त से 30 अगस्त, 2026 तक आयोजित “कॉलोनी स्पोर्ट्स-2026” का आज सफल समापन हुआ। सप्ताहभर चले इस खेल महोत्सव में SECL मुख्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट परिचय दिया। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया तथा पूरे आयोजन में उत्साह एवं उमंग का वातावरण बना रहा। इस खेल महोत्सव का उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों में खेलों के प्रति रुचि विकसित करना, स्वस्थ एवं […]

छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ देश का पहला 21 CuM इलेक्ट्रिक शॉवेल,एसईसीएल के गेवरा परियोजना में किया शुभारंभ

  कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित एसईसीएल की गेवरा मेगा परियोजना में देश के पहले 21 CuM क्षमता वाले इलेक्ट्रो-हाइड्रोलिक फेस शॉवेल का शुभारंभ किया गया है । एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन ने आज इसका लोकार्पण किया। विदित हो कि गेवरा एशिया की सबसे बड़ी खदान है । यह अत्याधुनिक मशीन गेवरा परियोजना में कोयला उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ आधुनिक, सुरक्षित एवं उच्च दक्षता वाले खनन संचालन को नई गति प्रदान करेगी। इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी, योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र भी उपस्थित रहे। 21 CuM क्षमता वाला यह अत्याधुनिक इलेक्ट्रो-हाइड्रोलिक फेस शॉवेल 360 डिग्री कैमरा, ऑपरेटर फटीग मॉनिटरिंग सिस्टम, […]

एसईसीएल में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत शपथ कार्यक्रम आयोजित

  बिलासपुर। भारत सरकार की पहल ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय में 18 अगस्त 2026 को नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता एवं जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने प्रशासनिक भवन में निदेशक (तकनीकी/संचालन)  एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने “नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा नशा मुक्त […]

सत्यनिष्ठा से समृद्धि की ओर—एसईसीएल में तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान का शुभारंभ

० सीएमडी हरीश दुहन ने किया अभियान का शुभारंभ; कोल इंडिया के सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशिष्ट अतिथि के रूप में हुए शामिल बिलासपुर। साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय में केंद्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान का शुभारंभ हुआ। 17 अगस्त से 16 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” निर्धारित की गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने किया। कोल इंडिया लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) […]

हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसईसीएल मुख्यालय में तिरंगा रैली का भव्य आयोजन

बिलासपुर। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज, 14 अगस्त 2026 को एसईसीएल मुख्यालय स्थित वसंत विहार कॉलोनी में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ सहभागिता की। तिरंगा रैली को एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन, निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी, श्री हिमांशु जैन निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चन्द्र महापात्र, ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ अधिकारी स्वयं भी रैली […]