छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में फिर तबादले, 15 इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर का हुआ ट्रांसफर

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम ने 15 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) और एक उप निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार, यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर निरीक्षकों के तबादले किए गए थे। अब एक बार फिर विभागीय जरूरतों और प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।






