#Business

अदाणी फाउंडेशन ने बदली रायगढ़ के गांवों की तस्वीर, शिक्षा से स्वास्थ्य तक विकास का बना मॉडल

Advertisement Carousel

 

रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड की सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) इकाई अदाणी फाउंडेशन ने रायगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, पेयजल, पर्यावरण संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में व्यापक कार्य करते हुए विकास का एक सशक्त मॉडल तैयार किया है। फाउंडेशन की विभिन्न योजनाओं से हजारों ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।

शिक्षा में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार

अदाणी फाउंडेशन की ‘उत्थान परियोजना’ के तहत 34 विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अधोसंरचना विकास का कार्य किया जा रहा है। 40 डिजिटल स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए गए हैं, जबकि 36 से अधिक स्कूलों में डेस्क-बेंच, स्मार्ट टीवी, स्कूल बैग, स्वेटर और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर 5,000 से अधिक विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाया गया है। वहीं 22 विद्यालयों में बाला (Building as Learning Aid) पेंटिंग के माध्यम से गतिविधि आधारित शिक्षण वातावरण विकसित किया गया है।

ग्रामीण अधोसंरचना को मिली मजबूती

फाउंडेशन ने 9.87 किलोमीटर सीसी सड़क, 10 सामुदायिक शेड और 745 मीटर आरसीसी नालियों का निर्माण कराया है। कई शासकीय विद्यालयों में आधुनिक शौचालय बनाए गए हैं तथा विद्यालय भवनों के नवीनीकरण से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध हुआ है।

स्वास्थ्य सेवाएं गांव-गांव तक

दो मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट के माध्यम से 48 गांवों में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। अब तक एक लाख से अधिक ग्रामीण स्वास्थ्य शिविरों और चिकित्सा सेवाओं से लाभान्वित हो चुके हैं। नेत्र स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 4,000 से अधिक लोगों की जांच की गई और 1,469 जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। इसके अलावा 28 गांवों के करीब 23,500 ग्रामीणों के लिए 24×7 एम्बुलेंस सेवा भी संचालित की जा रही है।

स्वच्छ पेयजल और सौर ऊर्जा पर जोर

ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 10 आरओ जल शुद्धिकरण प्रणालियां स्थापित की गई हैं, जिनसे 5,000 से अधिक लोगों को स्वच्छ पानी मिल रहा है। वहीं 34 विद्यालयों में सोलर पैनल तथा विभिन्न गांवों में सोलर स्ट्रीट और हाईमास्ट लाइट लगाकर स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दिया गया है।

युवाओं को कौशल और रोजगार

सुपा स्थित अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के माध्यम से 60 युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिनके लिए 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा भू-प्रभावित युवाओं को निःशुल्क आईटीआई प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

महिलाओं की बढ़ी आर्थिक आत्मनिर्भरता

सिलाई, मशरूम उत्पादन, टेराकोटा, कृषि और ब्यूटी पार्लर जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 300 से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। इन पहलों से महिलाओं ने लाखों रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता हासिल की है।

किसानों और पशुपालकों को लाभ

अदाणी फाउंडेशन और BAIF के सहयोग से 26 गांवों में पशुधन विकास कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके तहत 9,250 से अधिक पशुओं का उपचार, 1,892 कृत्रिम गर्भाधान और लगभग 2,000 किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण

वर्ष 2026-27 में पांच तालाबों के गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिससे 53,025 घन मीटर अतिरिक्त जल भंडारण क्षमता विकसित होगी और 105 एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। पर्यावरण संरक्षण के तहत 23,000 पौधे लगाने और 5,000 फलदार पौधों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है।

आदिवासी बालिकाओं और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन

जिला प्रशासन और अदाणी पावर लिमिटेड के सहयोग से 150 आदिवासी एवं वंचित वर्ग की बालिकाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए अगले पांच वर्षों में ₹1.75 करोड़ का CSR सहयोग दिया जाएगा। वहीं 200 से अधिक बालिकाओं को कबड्डी का प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें 34 खिलाड़ी राज्य स्तर और 4 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी हैं।

आधुनिक शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थान की तैयारी

रायगढ़ में अदाणी विद्या मंदिर और 40 बिस्तरों वाले आधुनिक मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण भी शुरू किया गया है। अदाणी विद्या मंदिर में कक्षा 1 से 12वीं तक निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी, जबकि अस्पताल ग्रामीणों को आधुनिक और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।

अदाणी फाउंडेशन का कहना है कि उसकी पहल केवल CSR गतिविधियां नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक परिवर्तन, आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास की दिशा में एक दीर्घकालिक प्रयास हैं, जिनका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।