आज का राशिफल 17 जुलाई 2026: जानिए किस राशि पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, किसे बरतनी होगी सावधानी

आज 17 जुलाई 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। किसी के लिए प्रेम और करियर में नई संभावनाएं हैं तो किसी को स्वास्थ्य, धन और रिश्तों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जानिए आज का राशिफल—
मेष
प्रेम संबंधों में कोई पुरानी बात सामने आ सकती है। धैर्य से काम लें और बच्चों से जुड़े मामलों में समझदारी दिखाएं। नई शुरुआत टालें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 5
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ
घर-परिवार में भावनात्मक माहौल रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मामला सामने आ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1
उपाय: पहली रोटी गाय को खिलाएं।
मिथुन
यात्रा और बातचीत में सावधानी रखें। भाई-बहनों के साथ पुराने विवाद उभर सकते हैं। लेन-देन सोच-समझकर करें।
शुभ रंग: गाजरी
शुभ अंक: 4
उपाय: किन्नरों को दान दें।
कर्क
खान-पान पर विशेष ध्यान दें। परिवार में पुरानी बातों को लेकर चर्चा हो सकती है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 2
उपाय: चांदी के पात्र में पानी पिएं।
सिंह
आत्मचिंतन के लिए दिन अनुकूल है। पुरानी भावनात्मक उलझनों को पीछे छोड़ने का प्रयास करें। नई योजनाओं पर सोच-समझकर निर्णय लें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
कन्या
एकांत और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। अनावश्यक खर्च से बचें। विदेश या पुराने मामलों से जुड़ी खबर मिल सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 3
उपाय: जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई की सामग्री दान करें।
तुला
मित्रों और बड़े भाई-बहनों से जुड़ी पुरानी बातें सामने आ सकती हैं। करियर में सम्मान मिलेगा। रिश्तों में संयम रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 5
उपाय: लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक
करियर में पुराने मामलों को सुलझाने का समय है। वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत में सतर्क रहें। सरकारी कार्यों में देरी संभव है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4
उपाय: अपनी निजी बातें किसी से साझा न करें।
धनु
भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन परिणाम थोड़ी देरी से मिलेंगे। लंबी यात्रा का नया प्लान फिलहाल टाल दें। गुरु का मार्गदर्शन लाभ देगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
उपाय: गाय को गुड़ और चने की दाल खिलाएं।
मकर
दस्तावेज, बीमा और टैक्स से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से जुड़ी पुरानी बात सामने आ सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 8
उपाय: कर्मचारियों और जरूरतमंदों का सम्मान करें।
कुंभ
जीवनसाथी और साझेदारी में धैर्य रखें। नए व्यापारिक समझौते फिलहाल टालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7
उपाय: दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता करें।
मीन
स्वास्थ्य, विशेषकर पेट और पाचन संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। नौकरी में पुराने मामलों का समाधान निकल सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4
उपाय: हनुमान जी की आराधना करें और संकटमोचन का पाठ करें।





