अघरिया समाज सेवा समिति, रायपुर का मनोनयन एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

० देवचरण पटेल पुनः बने अध्यक्ष, समाज को राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का लिया संकल्प
रायपुर। अघरिया समाज सेवा समिति, रायपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का मनोनयन एवं शपथ ग्रहण समारोह रविवार को अघरिया समाज छात्रावास, डंगनिया में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, विशिष्ट अतिथियों, महिला शक्ति, युवाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए 350 से अधिक समाजबंधुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के वरिष्ठजनों के स्वागत एवं परिचय के साथ हुआ। इसके पश्चात नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह में सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी ने समाज के सर्वांगीण विकास, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक एकता के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवचरण पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि अघरिया समाज को केवल प्रदेश या देश तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, युवा नेतृत्व, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक संरक्षण को केंद्र में रखकर संगठन नई दिशा में कार्य करेगा। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान करते हुए कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है।
समारोह में सर्वसम्मति से देवचरण पटेल को अध्यक्ष, मोहन पटेल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक पटेल को कोषाध्यक्ष, दुर्गाचरण पटेल को सचिव तथा कैलाश पटेल को सहसचिव का दायित्व सौंपा गया। उपाध्यक्ष के रूप में कौशल प्रसाद पटेल, डॉ. टिकम सिंह नर्मदा, केदार पटेल एवं राजेन्द्र पटेल को मनोनीत किया गया।
संरक्षक मंडल में डॉ. एम.एल. नायक, तेजराम नायक, रमेश नायक, डॉ. सीताराम पटेल, श्यामलाल नायक, धनेश पटेल, श्रीमती रजनी पटेल एवं श्रीमती लता चौधरी को शामिल किया गया। संगठन प्रभारी के रूप में श्रीमती कल्पना पटेल, श्रीमती सरिता पटेल, श्रीमती आशा पटेल, श्रीमती रुक्मणी नायक एवं श्रीमती मंजू पटेल को दायित्व सौंपा गया।
सलाहकार मंडल में राजनारायण पटेल, डॉ. किशोर पटेल, बिहारीलाल चौधरी, संतोष पटेल, विनोद नायक, गजपति नायक एवं डॉ. तेजराम नायक को स्थान दिया गया। विधि सलाहकार के रूप में सुनील पटेल, श्यामलाल पटेल, चंद्रमणि नायक, ओमप्रकाश नायक एवं सुनील पटेल (कोटा) को जिम्मेदारी सौंपी गई।
मीडिया प्रकोष्ठ में डॉ. भूमिराज पटेल को मीडिया प्रभारी तथा मुनु दाऊ पटेल एवं प्रेमलाल पटेल को प्रिंट मीडिया की जिम्मेदारी दी गई। नितिन पटेल को सीए, प्रताप भानु पटेल को अंकेक्षण प्रभारी, आशीष नायक, श्रीमती मीना पटेल एवं श्रीमती पदमा चौधरी को सांस्कृतिक प्रभारी तथा क्षीरसागर नायक, रमेश पटेल एवं लोकनाथ पटेल को निर्माण प्रभारी नियुक्त किया गया। युवा मंच में दिलीप नायक, हितेश नायक, डामदेव नायक, रजत नायक, निमेष पटेल एवं मृत्युंजय नायक को दायित्व प्रदान किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नित्यानंद पटेल, उत्तर कुमार पटेल, मुकेश पटेल, तेजराम पटेल, कपिल देव नायक, डॉ. देव प्रसाद पटेल, मनोज नायक, श्रीमती नीला नायक, श्रीमती मीरा पटेल, श्रीमती दीप्ति पटेल, श्रीमती नवशीला नायक, श्रीमती लक्ष्मी पटेल, श्रीमती अन्नू भूमिराज पटेल, श्रीमती ललिता पटेल एवं श्रीमती प्रीति पटेल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन अघरिया समाज सेवा समिति, रायपुर के मीडिया प्रभारी एवं केंद्रीय प्रतिनिधि डॉ. भूमिराज पटेल ने किया। अपने कुशल संचालन से उन्होंने पूरे समारोह को गरिमामय एवं अनुशासित स्वरूप प्रदान किया।
अंत में समिति की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों, समाजबंधुओं, स्वयंसेवकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी समाजबंधुओं ने समाज की एकता, सद्भाव, संगठनात्मक मजबूती एवं सतत विकास के लिए सामूहिक संकल्प लिया।





