योगगुरु बाबा रामदेव से भाजपा नेता छगनलाल मुंदड़ा ने की मुलाकात, परिवार संग लिया आशीर्वाद

रायपुर। पतंजलि योगपीठ के संस्थापक एवं योगगुरु आचार्य स्वामी बाबा रामदेव जी से नगर के प्रतिष्ठित ईस्टा चिकित्सालय में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता छगनलाल मुंदड़ा ने परिवार सहित मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान बाबा रामदेव जी से विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा भी हुई। मुलाकात के लिए ईस्टा हॉस्पिटल के संचालक सुनील बलानी का आभार व्यक्त किया गया।





