#खेल

IND vs AFG: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती सीरीज से बाहर; एशियाड पर भी संकट

Advertisement Carousel

 

नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला मंगलवार को नई दिल्ली में खेला जाना है।

पहले मैच में प्लेइंग-11 का थे हिस्सा

वरुण चक्रवर्ती रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में शामिल थे। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। इसके बाद उन्हें ताजा चोट की समस्या हुई, जिसके चलते अब वह पूरी सीरीज में आगे नहीं खेल पाएंगे।

एशियन गेम्स में खेलने पर भी संशय

वरुण को इस महीने होने वाले एशियाई खेलों के लिए भी भारतीय टीम में जगह मिली है। हालांकि, नई चोट के बाद उनके एशियाड में हिस्सा लेने को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। एशियाई खेलों की शुरुआत 19 सितंबर से होनी है। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि वरुण तब तक पूरी तरह फिट हो पाते हैं या नहीं।

पहले भी चोट के कारण हुए थे बाहर

वरुण चक्रवर्ती को इससे पहले जुलाई में इंग्लैंड दौरे के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। लंबे समय तक रिहैबिलिटेशन के बाद उन्होंने हाल ही में टीम में वापसी की थी। वापसी के तुरंत बाद एक और चोट ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

चोट प्रबंधन पर उठे सवाल

बीसीसीआई के सूत्र के मुताबिक वरुण को ताजा चोट लगी है और इसी वजह से उन्हें अफगानिस्तान टी20 सीरीज से बाहर होना पड़ा है। खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने के बीच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) की इंजरी मैनेजमेंट व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई है। वरुण का मामला इसी कड़ी में एक और उदाहरण माना जा रहा है।

IND vs AFG: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती सीरीज से बाहर; एशियाड पर भी संकट

IND vs AFG: दूसरे T20 से पहले