Aaj Ka Rashifal 22 September 2026: गुरु-मंगल की युति से किस राशि को मिलेगा लाभ, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 September 2026: आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए खास रहने वाली है। गुरु और मंगल की युति का प्रभाव अलग-अलग राशियों के जीवन में देखने को मिलेगा। कहीं आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तो कहीं करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। कुछ राशियों को बातचीत और जल्दबाजी के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशिफल: दिल की बात खुलकर कह पाएंगे
आज भावनाओं को व्यक्त करने का मौका मिल सकता है। किसी पुराने सवाल का जवाब मिलने से मन हल्का होगा। घर-परिवार से जुड़े मामलों में ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। रिश्तों में मधुरता रहेगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: सफेद
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशिफल: वाणी पर रखें नियंत्रण
पढ़ाई, ज्ञान और किसी गंभीर विषय पर विचार करने के लिए दिन अच्छा है। बातचीत में आत्मविश्वास रहेगा, लेकिन शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। भाग्य का साथ मिलने से अटके काम पूरे हो सकते हैं। धन और वाणी से जुड़े मामलों में स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: हरा
उपाय: आज लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन राशिफल: आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
आज आर्थिक मामलों में स्पष्टता और सफलता मिलने के संकेत हैं। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। काम को लेकर गंभीरता बनी रहेगी और महत्वपूर्ण फैसलों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। रिश्तों में प्यार और मधुरता बनी रहेगी।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: लाल
उपाय: विद्यार्थियों को कॉपी-किताब का दान करें।
कर्क राशिफल: गुरु-मंगल देंगे मजबूती
आज गुरु और मंगल की युति आपके आत्मविश्वास और ऊर्जा को बढ़ाएगी। हालांकि अधीरता और गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मेहनत और प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: पीला
उपाय: हनुमान मंदिर में लाल फूल अर्पित करें।
सिंह राशिफल: आर्थिक मोर्चे पर लाभ
आज आर्थिक मामलों में मजबूती दिखाई देगी। धन से जुड़े किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है। रचनात्मक कार्यों और संतान से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ेगी। हालांकि स्वास्थ्य और खर्च से जुड़े मामलों को नजरअंदाज न करें।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: लाल
उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
कन्या राशिफल: आत्मविश्वास रहेगा चरम पर
आज आपकी बुद्धि, निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। घर-परिवार के मामलों में सक्रियता रहेगी, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में भी लाभ के योग हैं।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: सफेद
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
तुला राशिफल: व्यक्तित्व में दिखेगा आकर्षण
आज आपका आत्मविश्वास और व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। किसी वरिष्ठ, पिता या गुरु समान व्यक्ति से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी बातों का प्रभाव रहेगा, लेकिन वाणी पर संयम रखें। घर-परिवार में सुखद माहौल रहेगा।
शुभ अंक: 10 | शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें।
वृश्चिक राशिफल: करियर पर रहेगा पूरा फोकस
आज आपका ध्यान करियर और महत्वपूर्ण कामों पर रहेगा। किसी जरूरी प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कठिन कामों को पूरा करने में आत्मविश्वास बना रहेगा। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए प्यार से बात करें।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: मल्टीकलर
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
धनु राशिफल: आय के नए रास्ते खुलेंगे
आज अचानक कोई शुभ बदलाव सामने आ सकता है। करियर में मेहनत का फल मिलेगा और आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: काला
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
मकर राशिफल: भावनाओं पर रहेगा फोकस
आज चंद्रमा आपकी राशि में होने से मन और भावनाओं पर विशेष प्रभाव रहेगा। दिल की बातें सामने आ सकती हैं। धर्म-कर्म और उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। साझेदारी और रिश्तों में ऊर्जा रहेगी, लेकिन किसी भी मामले में जल्दबाजी से बचें।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: पीला
उपाय: लड्डू गोपाल जी की पूजा करें।
कुंभ राशिफल: नेटवर्किंग से मिलेगा फायदा
आज सामाजिक संपर्क और नेटवर्किंग से लाभ मिल सकता है। आमदनी से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। काम को लेकर गंभीरता रहेगी और करियर से जुड़े किसी महत्वपूर्ण विषय पर विचार कर सकते हैं। ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन जल्दबाजी के कारण चोट-चपेट से सावधान रहें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: लाल
उपाय: दिव्यांग व्यक्तियों की मदद करें।
मीन राशिफल: सोच में आएगी स्पष्टता
आज जीवन में गंभीरता और स्पष्टता बनी रहेगी। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर खुलकर बातचीत हो सकती है। रचनात्मक और प्रेम संबंधी मामलों में ऊर्जा बनी रहेगी। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने के बजाय सोच-विचार करना बेहतर रहेगा।
शुभ अंक: 12 | शुभ रंग: काला
उपाय: “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।





