ATDSC के 25 साल: छत्तीसगढ़ में नेक्स्ट-जेन AV टेक्नोलॉजी की दस्तक, प्रीमियर वेंचर्स के साथ बढ़ेगा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क

रायपुर। ऑडियो-विजुअल ऑटोमेशन और इंटीग्रेटेड एवी सॉल्यूशंस के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी ATDSC ने छत्तीसगढ़ में अपने नए प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो को लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर प्रीमियर वेंचर्स के साथ मिलकर राज्यभर में पार्टनरशिप और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की।
ATDSC ब्रांड भारतीय बाजार में एक दशक से अधिक समय से एवी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और ऑनलाइन क्लासरूम सॉल्यूशंस के क्षेत्र में सक्रिय है। वहीं, कंपनी की मूल संस्था आगामी 27 सितंबर को अपने 25 वर्ष पूरे करने जा रही है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कॉर्पोरेट, एजुकेशन और सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में कंपनी अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की तैयारी में है।
रायपुर में हुआ पार्टनरशिप नेटवर्क एक्सपेंशन रोड शो
ATDSC और प्रीमियर वेंचर्स की ओर से रायपुर के जेल रोड में पार्टनरशिप नेटवर्क एक्सपेंशन रोड शो आयोजित किया गया। इसमें सिस्टम इंटीग्रेटर्स, एवी डीलर्स, आईटी वेंडर्स और चैनल पार्टनर्स को कंपनी के नए प्रॉडक्ट्स का लाइव डेमो और हैंड्स-ऑन अनुभव दिया गया।
कंपनी का लक्ष्य छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में अपने पार्टनर नेटवर्क का विस्तार कर आधुनिक एवी तकनीक के साथ बेहतर तकनीकी और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट उपलब्ध कराना है।
क्लास-डी एम्पलीफायर समेत कई नए प्रॉडक्ट लॉन्च
ATDSC ने वर्ष 2026 के लिए नए क्लास-डी एम्पलीफायर पेश किए हैं। ये सिंगल, डुअल और क्वाड चैनल विकल्पों में उपलब्ध होंगे। कंपनी के अनुसार, इनका डिजाइन कम बिजली खपत के साथ हाई-क्वालिटी और पावरफुल ऑडियो आउटपुट देने के उद्देश्य से किया गया है।
इसके अलावा कंपनी ने अपने नेक्स्ट-जेन एवी पोर्टफोलियो में कई आधुनिक उत्पाद शामिल किए हैं, जिनमें—
- स्मार्ट एवं डिजिटल पोडियम/लेक्टरन
- इंटरएक्टिव टच स्क्रीन और ऑटोमेशन सिस्टम
- अल्ट्रा-HD PTZ कैमरे और ऑटो-ट्रैकिंग तकनीक
- मोटराइज्ड रिट्रैक्टेबल मॉनिटर
- वायरलेस एवं वायर्ड कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम
- प्रोफेशनल माइक्रोफोन, डेलीगेट यूनिट्स और डिजिटल सिग्नल प्रोसेसर शामिल हैं।
इन तकनीकों को स्मार्ट क्लासरूम, कॉन्फ्रेंस रूम, बोर्डरूम, ऑडिटोरियम और सरकारी संस्थानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।
1500 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स का अनुभव
ATDSC के अनुसार, कंपनी को एवी इंडस्ट्री में 25 से अधिक वर्षों का अनुभव है और देशभर में 1500 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं। कंपनी डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सिस्टम इंटीग्रेशन से लेकर एंड-टू-एंड डिलीवरी और तकनीकी सहायता तक सेवाएं उपलब्ध कराती है।
कंपनी ने यह भी बताया कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के माध्यम से भारतीय थल सेना और वायु सेना के 72 प्रमुख रक्षा प्रतिष्ठानों में उसके सिस्टम का 7 वर्षों से अधिक समय से सफल संचालन और मेंटेनेंस किया जा रहा है।
‘कस्टमर-फर्स्ट’ एप्रोच पर प्रीमियर वेंचर्स का फोकस
छत्तीसगढ़ में ATDSC के डिस्ट्रीब्यूशन और सर्विस नेटवर्क को मजबूत करने की जिम्मेदारी प्रीमियर वेंचर्स संभालेगा। कंपनी के मुताबिक, बेहतर लोकल स्टॉक उपलब्धता, ऑन-साइट तकनीकी सहायता और आफ्टर-सेल्स सर्विस के जरिए राज्य के चैनल पार्टनर्स और ग्राहकों को मजबूत सपोर्ट दिया जाएगा।
ATDSC के वरिष्ठ प्रबंधन ने कहा कि कंपनी के 25 वर्ष पूरे होना टेक्नोलॉजी और पार्टनरशिप के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। छत्तीसगढ़ को महत्वपूर्ण बाजार बताते हुए कंपनी ने कहा कि प्रीमियर वेंचर्स के क्षेत्रीय अनुभव के साथ राज्य के हर जिले तक आधुनिक एवी तकनीक और तकनीकी सेवाएं पहुंचाने पर फोकस रहेगा।
वहीं, प्रीमियर वेंचर्स के संचालक अभिषेक सरावगी ने कहा कि ATDSC का आधिकारिक रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर बनना कंपनी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विश्वस्तरीय एवी तकनीक, डिजिटल पोडियम और ऑटोमेशन सिस्टम की मांग तेजी से बढ़ रही है। रोड शो के जरिए स्थानीय पार्टनर्स को नई तकनीकों और आगामी व्यावसायिक अवसरों से सीधे जोड़ने का प्रयास किया गया है।
चैनल पार्टनर्स के लिए बढ़ेंगे कारोबारी अवसर
रोड शो के दौरान सिस्टम इंटीग्रेटर्स, एवी कंसल्टेंट्स और डीलर्स को विशेष पार्टनरशिप प्रोग्राम की जानकारी दी गई। साथ ही उत्पादों का लाइव डेमो और उनके इंटीग्रेशन की तकनीकी जानकारी साझा की गई।
ATDSC और प्रीमियर वेंचर्स का यह विस्तार छत्तीसगढ़ में स्मार्ट क्लासरूम, कॉर्पोरेट बोर्डरूम, कॉन्फ्रेंस हॉल और अन्य संस्थागत जरूरतों के लिए आधुनिक एवी सॉल्यूशंस की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।





