Raipur News: अंगदान के संदेश के साथ रायपुर में निकला ‘ILS Walkathon 2.0’, 3500 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा
रायपुर। अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से रविवार को रायपुर के मरीन ड्राइव में ‘ILS Walkathon 2.0’ का आयोजन किया गया। ‘चलो साथ चलें, जीवन के लिए चलें’ थीम पर आयोजित इस अभियान में 3500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं, आयोजकों के अनुसार, 8000 से अधिक लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर अभियान को समर्थन दिया। अंगदान के संदेश के साथ सड़कों पर उतरे लोग आईएलएस हॉस्पिटल, रायपुर की ओर से आयोजित इस वॉकथॉन में शहर के गणमान्य नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, स्वास्थ्यकर्मियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों के हाथों में अंगदान के महत्व को दर्शाने वाले […]



