#प्रदेश

Bastar News: आंध्र प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन, 2 ट्रेनें रद्द; जगदलपुर-किरंदुल रूट पर परिचालन प्रभावित

Advertisement Carousel

बस्तर। आंध्र प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया है। दक्षिण तट रेलवे के विशाखापट्टनम डिवीजन में एमवीजी और सीटीएस स्टेशनों के बीच हुई इस घटना के बाद रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इसके चलते दो एक्सप्रेस ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि चार अन्य ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाने का फैसला लिया गया है। इसका असर जगदलपुर, दंतेवाड़ा और किरंदुल की ओर आने-जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा।

13 से 20 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी दो ट्रेनें

रेलवे की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, निम्नलिखित दोनों ट्रेनें 13 से 20 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी।

  • ट्रेन नंबर 18515: विशाखापट्टनम से किर्लामुडी
  • ट्रेन नंबर 18516: किर्लामुडी से विशाखापट्टनम

चार ट्रेनों के परिचालन में भी बदलाव

भूस्खलन के कारण चार अन्य ट्रेनों को निर्धारित गंतव्य तक नहीं चलाया जाएगा। रेलवे ने इनके परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है।

  • भुवनेश्वर-जगदलपुर एक्सप्रेस (18447): 13 से 20 अक्टूबर तक कोरापुट में ही समाप्त होगी।
  • जगदलपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस (18448): 14 से 21 अक्टूबर तक कोरापुट से रवाना होगी।
  • विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर (58501): 13 से 20 अक्टूबर तक कोरापुट में ही समाप्त होगी।
  • किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर (58502): 13 से 20 अक्टूबर तक कोरापुट से ही शुरू होगी।

जगदलपुर और किरंदुल जाने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

रेलवे के इस फैसले से कोरापुट-जगदलपुर-दंतेवाड़ा रेलखंड पर यात्रियों की आवाजाही प्रभावित होगी। खास तौर पर जगदलपुर और किरंदुल की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि स्टेशन पहुंचने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति और संशोधित परिचालन समय की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।