Bastar News: आंध्र प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन, 2 ट्रेनें रद्द; जगदलपुर-किरंदुल रूट पर परिचालन प्रभावित

बस्तर। आंध्र प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया है। दक्षिण तट रेलवे के विशाखापट्टनम डिवीजन में एमवीजी और सीटीएस स्टेशनों के बीच हुई इस घटना के बाद रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इसके चलते दो एक्सप्रेस ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि चार अन्य ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाने का फैसला लिया गया है। इसका असर जगदलपुर, दंतेवाड़ा और किरंदुल की ओर आने-जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा। 13 से 20 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी दो ट्रेनें रेलवे की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, निम्नलिखित दोनों ट्रेनें 13 से 20 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी। ट्रेन नंबर […]