CG Transfer News: राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अफसरों का तबादला, रायपुर समेत कई जिलों में नई पदस्थापना; दो अलग आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 23 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। 29 सितंबर 2026 को जारी पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभाग ने इस संबंध में दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा के हस्ताक्षर से 16 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में प्रवर, वरिष्ठ और कनिष्ठ श्रेणी के अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।
18 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
पहली सूची के तहत शिम्मी नाहिद को रायपुर अपर कलेक्टर, वीरेंद्र लकड़ा को जांजगीर-चांपा, योगिता देवांगन को राजनांदगांव, चंद्रिका प्रसाद बघेल को बस्तर, राजकुमार तंबोली को जांजगीर-चांपा और प्रकाश कुमार भारद्वाज को कोरबा अपर कलेक्टर पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा शिव कुमार गुप्ता को सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। अरुण कुमार खलखो को डिप्टी कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा, गिरीश कुमार रामटेके को सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर और अनुराग राणा को संयुक्त कलेक्टर नारायणपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
राहुल कुमार रजक को वरिष्ठ श्रेणी कार्यालय कलेक्टर दुर्ग, संगीता अग्रवाल को संयुक्त संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर, मोनिका जय नशीने को उप सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल और हेमलता डहरिया को उपायुक्त, आयुक्त कार्यालय भू-अभिलेख, नवा रायपुर पदस्थ किया गया है।
वहीं, ओम विकास टंडन को डिप्टी कलेक्टर जांजगीर-चांपा, गीता ठाकुर को प्राचार्य, राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला बिलासपुर, सृष्टि चंद्राकर को डिप्टी कलेक्टर दुर्ग और ऋचा सिंह को डिप्टी कलेक्टर जांजगीर-चांपा की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
5 अफसरों के अलग से तबादला आदेश
पांच अन्य अधिकारियों के लिए पृथक प्रशासनिक स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। इनमें दशरथ सिंह राजपूत को आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा, जिला दुर्ग से अपर कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ पदस्थ किया गया है।
भागवत प्रसाद जायसवाल को उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से अपर कलेक्टर उत्तर बस्तर कांकेर भेजा गया है। प्रफुल्ल कुमार रजक का सारंगढ़-बिलाईगढ़ से मुंगेली डिप्टी कलेक्टर के पद पर तबादला किया गया है।
दिलीप कुमार उइके को डिप्टी कलेक्टर (परि.), बीजापुर से डिप्टी कलेक्टर (परि.), कोंडागांव और मृणमयी शुक्ला को डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), उत्तर बस्तर कांकेर से डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), मुंगेली पदस्थ किया गया है।




