CG Transfer News: राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अफसरों का तबादला, रायपुर समेत कई जिलों में नई पदस्थापना; दो अलग आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 23 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। 29 सितंबर 2026 को जारी पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभाग ने इस संबंध में दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा के हस्ताक्षर से 16 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में प्रवर, वरिष्ठ और कनिष्ठ श्रेणी के अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। 18 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी पहली सूची के तहत शिम्मी नाहिद को रायपुर अपर […]