#Business

नेशनल स्टील एंड पावर एक्सपो 2026, रायपुर में भाग लेने वाले पात्र उद्योगों को मिलेगी ₹80,000 तक की MSME सब्सिडी

Advertisement Carousel

 

रायपुर।रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आगामी 27 से 30 नवंबर 2026 तक आयोजित होने जा रहे 16वें वर्ष के चार दिवसीय नेशनल एक्सपो (स्टील एंड पावर) को भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) से स्वीकृति प्राप्त हुई है।

यह एक्सपो स्टील उद्योग, स्पंज आयरन प्लांट, री-रोलिंग मिल, सीमेंट फैक्ट्री, भारी एवं हल्के उद्योगों सहित विभिन्न औद्योगिक एवं इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्माता, सप्लायर और सेवा प्रदाताओं के लिए एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक मंच है।

वर्ष 2009 से लगातार आयोजित हो रहा यह एक्सपो रायपुर एवं छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस आयोजन के माध्यम से उद्योगों को नई तकनीक, ऑटोमेशन, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक मशीनरी एवं औद्योगिक विकास से संबंधित नवीनतम समाधानों की जानकारी और प्रदर्शन का अवसर मिलता रहा है।

पात्र MSME इकाइयों को ₹80,000 तक की सब्सिडी

भारत सरकार के MSME मंत्रालय द्वारा स्वीकृत प्रदर्शनियों में भाग लेने वाली पात्र सूक्ष्म एवं लघु उद्योग इकाइयों को ₹80,000 तक की वित्तीय सहायता (सब्सिडी) प्रदान की जाती है। यह सहायता संबंधित MSME योजना के दिशा-निर्देशों एवं पात्रता शर्तों के अधीन होगी।

इसका लाभ लेने के लिए उद्योगों का वैध उद्यम रजिस्ट्रेशन (Udyam Registration) होना आवश्यक है तथा इकाई सूक्ष्म (Micro) अथवा लघु (Small) श्रेणी में पंजीकृत होनी चाहिए।

निम्नलिखित औद्योगिक श्रेणियों की इकाइयां इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र हो सकती हैं: