प्राचार्यों की एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन कल सेंट विंसेंट पैलौटी कॉलेज में

रायपुर। निजी महाविद्यालय प्राचार्य कल्याण संघ के द्वारा “लीडरशिप फॉर एक्सीलेंस: एंपावरिंग प्रिंसिपल्स फॉर विकसित भारत 2047” विषय पर एकदिवसीय प्रिंसिपल्स वर्कशॉप का आयोजन कल 4 नवंबर को सेंट विंसेंट पैलौटी कॉलेज रायपुर मैं किया जा रहा है ।
आयोजक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कुलदीप दुबे ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं की नोट स्पीकर इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट IIM रायपुर के डायरेक्टर प्रोफेसर संजीव पाराशर जी हैं ।
प्रथम सत्र के रिसोर्स पर्सन प्रोफेसर एसके पांडे पूर्व कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय तथा द्वितीय सत्र के रिसोर्स पर्सन प्रोफेसर बीजी सिंह पूर्व कुलपति पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय है ।
वर्कशॉप के समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रहेंगे ।
निजी महाविद्यालय प्राचार्य कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉक्टर मेघेष तिवारी एवं सचिव डॉ देवाशीष मुखर्जी ने बताया कि वर्तमान बदलते हुए परिवेश में यह अति आवश्यक हो गया है कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नेतृत्वकर्ताओं का भी सशक्तिकरण किया जाए इसी उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है । इस कार्यशाला के लिए शहर के लगभग 30 महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपनी सहमति प्रदान की है ।





