Aaj Ka Rashifal 8 November 2026: नरक चतुर्दशी पर मेष और धनु राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कन्या को मिल सकता है सरप्राइज गिफ्ट, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

आज का राशिफल, 8 नवंबर 2026: आज रविवार का दिन है और नरक चतुर्दशी का पावन पर्व भी है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से कई राशियों के लिए दिन शुभ और लाभदायक रहने वाला है। मेष राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा, मिथुन राशि के सामाजिक दायरे में विस्तार होगा और कन्या राशि वालों को कोई सुखद समाचार या सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। वहीं वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को अपने खर्च और सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल और उपाय।
मेष राशि: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा
आज आपको बुधादित्य योग और त्रिग्रह योग का लाभ मिल सकता है। परिवार, करियर और कारोबार के क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। सामाजिक दायरा और प्रभाव बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस बना रहेगा। किसी लाभदायक साझेदारी की शुरुआत भी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: देवी लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित करें।
वृषभ राशि: शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा
आज शुक्र के वक्री गोचर के कारण खर्च बढ़ सकता है। हालांकि चंद्रमा की स्थिति आपकी कलात्मक रुचियों को बढ़ाएगी। दोस्तों और दूर रहने वाले रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकता है। पड़ोसियों के साथ तालमेल बनाए रखें। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें।
भाग्य प्रतिशत: 80%
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।
मिथुन राशि: सामाजिक दायरे में होगा विस्तार
आज सूर्य और बुध का संयोग आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। दूर रहने वाले भाई-बहनों से बातचीत हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य का योग बन सकता है। संतान का सहयोग मिलेगा और मनपसंद भोजन का आनंद उठाएंगे।
भाग्य प्रतिशत: 89%
उपाय: लक्ष्मी चालीसा और गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
कर्क राशि: आर्थिक मामलों में मिलेगा लाभ
आज त्रिग्रह योग आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। हालांकि घरेलू जरूरतों और अचानक आने वाले खर्चों के कारण बजट प्रभावित हो सकता है। किसी मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात संभव है। माता-पिता का आशीर्वाद और परिवार में सम्मान मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
सिंह राशि: सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी
आज आपका रुझान धार्मिक और सामाजिक कार्यों की ओर रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा। भाई-बहनों और ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। खानपान में संयम रखें, अन्यथा पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।
भाग्य प्रतिशत: 81%
उपाय: कमलगट्टे की माला से ‘ॐ ह्रीं श्रीं कमला कमलालयै नमः’ मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि: सरप्राइज गिफ्ट मिलने के योग
आज का दिन आपके लिए सुखद और आनंददायक रहेगा। जीवनसाथी और परिवार के बड़े सदस्यों का सहयोग मिलेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में लाभ और घर में सुख-सुविधाओं की वृद्धि के योग हैं। वाहन सुख भी मिल सकता है। शाम को पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे।
भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: गणेश जी को 11 दूर्वा अर्पित करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।
तुला राशि: सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा
आज आपको पहले किए गए कार्यों के लिए सम्मान और प्रोत्साहन मिल सकता है। आपकी सक्रियता और समझदारी का लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों का सहयोग और उपहार की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि भावुकता में आकर किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
भाग्य प्रतिशत: 82%
उपाय: राधाकृपा कटाक्ष स्तोत्र का पाठ करें।
वृश्चिक राशि: आवेश में फैसला लेने से बचें
आज का दिन आपके लिए सुखद रहने के साथ खर्चीला भी हो सकता है। स्वास्थ्य और घरेलू जरूरतों पर अधिक धन खर्च होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। गुस्से में कोई निर्णय न लें। अपने प्रयासों पर भरोसा रखें। दीर्घकालीन निवेश से लाभ मिल सकता है।
भाग्य प्रतिशत: 79%
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और देवी लक्ष्मी को गुंजा अर्पित करें।
धनु राशि: मनोकामना पूरी होने से खुशी मिलेगी
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। घर में मित्रों और मेहमानों के आगमन से रौनक रहेगी। धार्मिक और पारंपरिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत: 90%
उपाय: देवी लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित करें।
मकर राशि: जिम्मेदारियों में बीतेगा दिन
आज आपको कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। उपहारों का आदान-प्रदान संभव है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने से बचें। पिता और घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
कुंभ राशि: कमाई के साथ बढ़ेंगे खर्च
आज कारोबार में आमदनी के योग हैं, लेकिन कुछ अप्रत्याशित खर्च भी सामने आ सकते हैं। दूर रहने वाले रिश्तेदारों से बातचीत या मुलाकात हो सकती है। दिन व्यस्त रहेगा और छोटी यात्रा का योग भी बन सकता है। दान-पुण्य के कार्यों में रुचि रहेगी। जोखिम भरे कामों से बचें।
भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: देवी लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें और राहुकाल में राहु मंत्र का जाप करें।
मीन राशि: दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। काम के साथ सेहत का भी ध्यान रखें। पड़ोसियों से सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें, छोटी बातों पर विवाद से बचें। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। योग और ध्यान करना लाभदायक रहेगा।
भाग्य प्रतिशत: 80%
उपाय: श्रीलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।





