रायपुर में अंतरमहाविद्यालयीन तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न, 15 कॉलेजों के 35 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

0 पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की टीम के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन, कंपाउंड, इंडियन और रिकर्व राउंड में मुकाबले आयोजित।
रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय, रायपुर द्वारा अंतरमहाविद्यालयीन आर्चरी (तीरंदाजी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 15 महाविद्यालयों के 35 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान कंपाउंड, इंडियन और रिकर्व राउंड में खिलाड़ियों के बीच मुकाबले हुए। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की टीम के लिए किया गया।
प्राचार्य ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
प्रतियोगिता का उद्घाटन महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि तीरंदाजी मानव सभ्यता के प्राचीनतम खेलों में से एक है। विश्व के लगभग सभी प्राचीन देशों के इतिहास में इसका उल्लेख मिलता है। भारत के प्राचीन धार्मिक ग्रंथों में भी तीरंदाजी का विशेष स्थान रहा है। यही वजह है कि आज इस खेल में भारतीय खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।
विभिन्न वर्गों में इन खिलाड़ियों ने हासिल किए स्थान
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के परिणाम इस प्रकार रहे।
1. कंपाउंड राउंड
बालक वर्ग: प्रथम स्थान अर्क महोबिया (महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय, रायपुर), द्वितीय स्थान सोम कंसारे (विप्र महाविद्यालय, रायपुर)।
बालिका वर्ग: प्रथम स्थान हर्षिता (विप्र महाविद्यालय, रायपुर), द्वितीय स्थान नवलीन कौर (शासकीय महाविद्यालय, महासमुंद)।
2. इंडियन राउंड
बालक वर्ग: प्रथम स्थान राहुल (नवीन महाविद्यालय), द्वितीय स्थान संतोष (नेताजी महाविद्यालय, अभनपुर), तृतीय स्थान पुष्पेंद्र (नेताजी महाविद्यालय, अभनपुर)।
बालिका वर्ग: प्रथम स्थान माया, द्वितीय स्थान रमिता, तृतीय स्थान टिकेश्वरी और चतुर्थ स्थान नेहा।
3. रिकर्व राउंड
बालक वर्ग: प्रथम स्थान पूर्व (साइंस कॉलेज, रायपुर), द्वितीय स्थान धानु (कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, बागबाहरा)।
बालिका वर्ग: प्रथम स्थान जया साहू (विप्र महाविद्यालय, रायपुर), द्वितीय स्थान चांदनी (आदर्श कला महाविद्यालय, रायपुर), तृतीय स्थान शारदा (डागा कॉलेज, रायपुर)।
आयोजन में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के क्रीड़ा अधिकारी प्रेम शंकर, तुलाराम मंडले, कोमल, वीरेन जांगड़े, करमिस्ट संवरकर और विष्णु महोबिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रिया वर्मा ने किया। प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी महाविद्यालय के खेल अधिकारी विजय शर्मा ने दी।





