हज-2027 के चयनित यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दूसरी किश्त जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर

रायपुर। हज यात्रा-2027 पर जाने की तैयारी कर रहे चयनित यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने दूसरी किश्त की राशि जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 निर्धारित की है। इसके तहत प्रत्येक चयनित हज यात्री को 1 लाख 25 हजार रुपये जमा करने होंगे।
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज बेग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के सर्कुलर नंबर-18 के अनुसार हज-2027 के लिए चयनित सभी यात्रियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर दूसरी किश्त की राशि जमा करनी होगी।
ऑनलाइन और बैंक के माध्यम से जमा कर सकेंगे राशि
चयनित हज यात्री 30 नवंबर 2026 तक दूसरी किश्त के रूप में 1,25,000 रुपये प्रति यात्री जमा कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन भुगतान के अलावा एसबीआई (SBI) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) के माध्यम से भी पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार राशि जमा करने की सुविधा उपलब्ध है।
अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
हज यात्रा की दूसरी किश्त और भुगतान प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए चयनित यात्री छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
पता: मुखर्जी बाड़ा, बैरन बाजार, रायपुर।
दूरभाष: 0771-4266646
अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2026
दूसरी किश्त: 1,25,000 रुपये प्रति यात्री





