#खेल

Vaibhav Sooryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, लिस्ट-A क्रिकेट में रचा इतिहास; तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का रिकॉर्ड

Advertisement Carousel

दोहा। भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया को चौंका दिया है। कतर की राजधानी दोहा में खेले जा रहे एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में वैभव ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने क्रिकेट इतिहास में उनका नाम दर्ज करा दिया। इंडिया-A की ओर से यूएई के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने महज 28 गेंदों में शतक जड़ दिया। इसके साथ ही वह लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क का 29 गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

16 गेंदों में फिफ्टी, अगली 12 गेंदों में शतक

250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया-A की शुरुआत आक्रामक रही। हालांकि, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 5 गेंदों में 12 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, लेकिन दूसरे छोर पर वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बरसा।

वैभव ने महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने अगली 12 गेंदों में 50 रन और जोड़ते हुए 28 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। उनकी इस तूफानी बल्लेबाजी ने मुकाबले का रोमांच बढ़ा दिया।

वैभव ने तोड़ा जेक फ्रेजर-मैकगर्क का रिकॉर्ड

इस शतक के साथ वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम था, जिन्होंने 2023-24 में साउथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से तस्मानिया के खिलाफ 29 गेंदों में शतक लगाया था।

लिस्ट-A क्रिकेट के सबसे तेज शतक

गेंदबल्लेबाजटीम/मुकाबला
28वैभव सूर्यवंशीइंडिया-A vs UAE (2026)
29जेक फ्रेजर-मैकगर्कसाउथ ऑस्ट्रेलिया vs तस्मानिया
31एबी डी विलियर्सदक्षिण अफ्रीका vs वेस्टइंडीज
32साकिबुल गनीबिहार vs अरुणाचल प्रदेश
33ईशान किशनझारखंड vs कर्नाटक
35अनमोलप्रीत सिंहपंजाब vs अरुणाचल प्रदेश

सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी वैभव के नाम

वैभव सूर्यवंशी के नाम लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने महज 11 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी। अब 28 गेंदों में शतक लगाकर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की आक्रामकता का एक और बड़ा उदाहरण पेश किया है।