Vaibhav Sooryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, लिस्ट-A क्रिकेट में रचा इतिहास; तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का रिकॉर्ड
दोहा। भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया को चौंका दिया है। कतर की राजधानी दोहा में खेले जा रहे एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में वैभव ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने क्रिकेट इतिहास में उनका नाम दर्ज करा दिया। इंडिया-A की ओर से यूएई के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने महज 28 गेंदों में शतक जड़ दिया। इसके साथ ही वह लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क का 29 गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। 16 गेंदों में फिफ्टी, अगली 12 गेंदों में शतक 250 […]



