1 फरवरी से 5 नियम बदल जाएंगे, आम आदमी पर पड़ेगा असर, जानें डीटेल

नई दिल्ली / जनवरी का महीना खत्म होने जा रहा है। फरवरी माह बेहद खास होने वाला है। क्योंकि 1 फरवरी (February 1) को केंद्र सरकार का बजट पेश होगा। अगले महीने कई बदलाव होने वाले हैं। कुछ नए नियम लागू होंगे तो कुछ पुराने नियमों में संशोधन होगा। इस लिस्ट में नेशन पेंशन सिस्टम, ईमेल और बैंकिंग भी शामिल है। इन बदलावों का असर आमजन के जीवन पर पड़ेगा। कुछ नियमों से लाभ तो किसी से नुकसान होगा। एलपीजी सिलेंडर के कीमत में बदलाव एलपीजी सिलेंडर के सरकार महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के कीमतों में बदलाव करती है। 1 फरवरी को भी एलपीजी के कीमतों में […]

बस्तर के कोने कोने में धर्मांतरण को रोकेंगे: पं धीरेंद्र शास्त्री

रायपुर। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज पूज्यश्री बागेश्वर धाम सरकार ने विवेकानंद विद्यापीठ के सामने कोटा स्थित विशाल प्रांगण में कहा कि कल पता है क्या हुआ रामजी आ गए। आज आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती है। इसी छत्तीसगढ़ के प्रांगण में आज ही के दिन हमने पिछले वर्ष गुढिय़ारी वाले हनुमान मंदिर के प्रांगण में यह घोषणा की थी, तुम मेरा साथ दो-मैं तुम्हें हिन्दू राष्ट्र दूंगा। उस वक्त बहुत विरोध किया गया हमारा, तरह-तरह की यातनाएं दी गई, षड्यंत्र किए गए। लेकिन हम डिगे नहीं। साल बदला छत्तीसगढ़ का हाल बदला, और जो हमारा विरोध कर रहे थे, उनकी ठठरी बंध गई। अब […]

स्वच्छता को सम्मान : छत्तीसगढ़ की 16 स्वच्छता दीदियां अपने परिजन के साथ दिल्ली में देखेंगी गणतंत्र दिवस परेड

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ बनाने में लगीं 16 स्वच्छता दीदियां 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्यपथ पर अपने परिजन के साथ गणतंत्र दिवस परेड देखेंगी। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने इन महिलाओं को गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। ये स्वच्छता दीदियां अपने परिजन के साथ 24 जनवरी को रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव सवेरे साढ़े 11 बजे हरी झंडी दिखाकर माना विमानतल से इन महिलाओं, उनके परिजनों और नगरीय प्रशासन विभाग की टीम को रवाना करेंगे। केंद्रीय […]

ढाई अरब साल पुराने ग्रेनाइट पत्थर से बनाई गई है रामलला की मूर्ति, इस पर मौसम का कोई असर नहीं होगा

आयोध्या / रामलला की भव्य और दिव्य मूर्ति को प्राण प्रतिष्ठा के बाद सोमवार को दिखाया गया था। अब आम भक्त भी साक्षात दर्शनों के लिए रामलला के मंदिर में उमड़ रहे हैं। इस बीच इस मूर्ति को लेकर भी भक्तों के मन में कई सवाल हैं कि आखिर इसे किस पत्थर से बनाया गया है और इसकी क्या खासियत है। दरअसल रामलला की 51 इंच ऊंची और 200 किलो के वजन की मूर्ति को खास तरह के काले ग्रेनाइट पत्थर से तैयार किया गया है, जिसे कर्नाटक से लाया गया था।रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ रॉक मेकेनिक्स के डायरेक्टर एच.एस. वेंकटेश ने कहा, ‘यह पत्थर ढाई अरब साल […]

Kuno National Park: ज्वाला ने दिए 3 शावकों को जन्म, जानें कितनी हुई चीतों की संख्या

भोपाल। मध्य प्रदेश स्थित कूनो नेशनल पार्क से बीते 20 दिनों में दूसरी बार खुशखबरी आई है। मादा चीता ज्वाला ने  3 शावकों को जन्म दिया है। इसकी जानकारी केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मंगलवार (23 जनवरी) सुबह अपने एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करके दी। बता दें कि, 20 दिन पहले ही 3 जनवरी को मादा चीता आशा ने 3 शावकों को जन्म दिया था। गौरतलब है कि, कूनो नेशनल पार्क से अब तक तीन बार खुशखबरी आ चुकी है। सबसे पहले 27 मार्च 2023 को मादा चीता ज्वाला ने 4 शावकों को जन्म दिया था। जिनमें से केवल एक ही जीवित बचा। केन्द्रीय मंत्री वन मंत्री […]

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न, PM मोदी बोले – वो समाजिक न्याय के पुरोधा

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न (मरणोपरांत) से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। पिछड़े वर्ग से आने वाले कर्पूरी ठाकुर बिहार के 11वें मुख्यमंत्री थे। वह दो बार मुख्यमंत्री रह चुके थे। वे बिहार के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने ‘X’ पर लिखा, “मुझे इस बात की बहुत प्रसन्नता हो रही है कि भारत सरकार ने समाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने आगे लिखा “उनकी जन्म-शताब्दी के अवसर पर […]

Daily Horoscope : मेष से लेकर मीन राशि तक जानें कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन बुधवार

Daily Horoscope : आराशिफल के माध्यम से आप आने वाले भविष्य में घटने वाली घटनाओं का अनुमान लगा सकते हैं. पं. सत्यम विष्णु अवस्थी के अनुसार आज चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. वहीं, गुरु ग्रह मेष राशि में रहेंगे. केतु ग्रह कन्या राशि में, शु्क्र, बुध और मंगल धनु राशि में, सूर्य,मकर राशि में, शनि कुंभ राशि में, राहु मीन राशि में विराजमान रहेंगे. ग्रहों और नक्षत्रों की चाल को ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इससे राशिफल का आंकलन किया जा सकता है. राशिफल के माध्यम से आप भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं […]

आज के पंचांग से जानें : बुधवार के दिन के शुभ और अशुभ काल का क्या रहेगा समय

Aaj Ka Panchang : आज 24 जनवरी 2024 को पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. यह 23 जनवरी की रात्रि 09:49 तक रहने वाली है. इसके बाद पौष माह की पूर्णिमा तिथि लग जाएगी.हिंदू पंचांग के माध्यम से किसी दिन के सूर्योदय और सूर्यास्त के समय को जाना जा सकता है.इसके साथ ही पंचांग से शुभ और अशुभ काल का भी पता लगता है. ज्योतिष की मानें तो शुभकाल में किए गए कार्य के सफल होने की संभावना काफी अधिक होती है. वहीं, अशुभ काल में किए गए कार्य के सफल होने की संभावना काफी कम होती है. आइए जानते हैं कि आज का शुभ और अशुभ काल […]

एसईसीएल मुख्यालय में कंपनी संचालन समिति की बैठक सम्पन्न

  आज दिनांक 23/01/2024 को सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा की अध्यक्षता में एसईसीएल संचालन समिति की बैठक का आयोजन मुख्यालय बिलासपुर के इन्दिरा विहार स्थित बिलासपुर भवन में किया गया। बैठक में निदेशक (वित्त)  जी. श्रीनिवासन, निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना/परियोजना )  एस.एन. कापरी,​ निदेशक (कार्मिक) श्बाशीष आचार्या, संचालन समिति के सम्माननीय सदस्य सर्वश्री  नाथूलाल पाण्डेय (एचएमएस),  हरिद्वार सिंह (एटक),  सुजीत कुमार सिंह (बीएमएस),  गोपाल नारायण सिंह (एसकेएमसी),  वीएम मनोहर (सीटू),  एके पाण्डेय (सीएमओएआई) एवं विभिन्न विभागाध्यक्षगण उपस्थित रहे। बैठक में कंपनी के कार्यसंचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। अभिमन्यु ई-पत्रिका के द्वितीय अंक का विमोचन किया गया बैठक शुरू होने से पहले आज सीएमडी डॉ […]

CG: ‘आप’ के कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन, लड़े थे विस चुनाव,अखंड लोकतांत्रिक पार्टी का भाजपा में हुआ विलय

लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव 2023 में आप के प्रत्याशी रहे कई नेताओं ने बीजेपी में प्रवेश किया है। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव 2023 में आप के प्रत्याशी रहे कई नेताओं ने बीजेपी में प्रवेश किया है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज मंगलवार को भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ आदमी पार्टी के कई पदाधिकारी, विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया है।वहीं दूसरी ओर अखंड लोकतांत्रिक पार्टी भाजपा में विलय हो गया। इसके अलावा सैनिक पार्टी के महेंद्र सिंह राणा […]