CG CRIME : आबकारी विभाग ने जब्त की 18 लीटर अवैध बीयर

गरियाबंद। जिले के आबकारी विभाग ने गुरुवार को जांच कार्यवाही के दौरान 18.3 बल्क लीटर अवैध बीयर व दोपहिया वाहन जप्त किया है। आबकारी अधिकारी ए.के. सिंह ने बताया कि ग्राम धारनीबहल में नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक दोपहिया वाहन में सफेद रंग की बोरी में रखे 24 नग किंगफिशर स्ट्रांग प्रीमियम बीयर और 15 नग फ्रंटलाइन व्हिस्की कुल 18.3 बल्क लीटर पाया गया। जांच के दौरान बीयर व्हिस्की दो पहिया वाहन सहित जप्त कर आरोपी अशोक प्रधान पिता कुरसो प्रधान ग्राम चिचिया थाना देवभोग के विरूध्द छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर रिमांड लिया गया।

NZ vs PAK:न्यूजीलैंड टीम पर पड़ी कोरोना की मार

नई दिल्ली। कीवी टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। इंजरी के चलते केन विलियमसन के टी-20 सीरीज से बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड टीम को अब एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे कोरोना की चपेट में आ गए हैं और वह चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। न्यूजीलैंड शुरुआती तीन मैचों को जीतकर टी-20 सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुकी है। डेवोन कॉनवे चौथे टी-20 मैच से पहले कोरोना की चपेट में आ गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है […]

प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं भारत के नवीन कानून : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के तीन नवीन कानूनों को लेकर कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शी सोच की वजह से ही ये संभव हो पाया है। साय ने कहा है कि आजादी के इतने वर्ष बाद भी हम अंग्रेजों के बनाए कानून का ही पालन कर रहे हैं जिसे बदलने का समय आ गया है। साय ने कहा है कि समय के साथ परिवर्तन अनिवार्य है और देश, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बेहतर परिवर्तन की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के पुराना पुलिस मुख्यालय में नवीन कानूनों के प्रावधानों के प्रस्तुतिकरण में शामिल हुए और […]

गृह मंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की उपसमिति का गठन

रायपुर : गृह मंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की उपसमिति का गठन किया गया है, यह समिति राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित मामलों के न्यायालयों से वापसी के लिए मंथन कर आगे की कार्यवाही के लिए अनुशंसा करेगी। उपमुख्यमंत्री एवं विधि मंत्री अरूण साव, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम एवं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को इस उपसमिति में सदस्य बनाया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 17 जनवरी को आयोजित कैबिनेट की बैठक में राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों की न्यायालयों से वापसी के लिए मंत्रिपरिषद की उपसमिति गठित किए जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके परिपालन में उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय […]

Daily Horoscope : मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल, जानें आपके लिए कैसा आज का दिन गुरुवार

Daily Horoscope : राशिफल के माध्यम से आप आने वाले भविष्य में घटने वाली घटनाओं का अनुमान लगा सकते हैं. आज चंद्रमा मेष राशि में गोचर करेगा. इस कारण यहां पहले से ही मौजूद गुरु के साथ चंद्रमा की युति गजकेसरी योग का निर्माण करेगी, जो कि कई राशि वालों को शुभ फल प्रदान करेगी. इसके साथ ही सूर्य अभी मकर राशि में विराजमान हैं. आज ही शुक्र भी वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे. ग्रहों और नक्षत्रों की चाल को ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इससे राशिफल का आंकलन किया जा सकता है. राशिफल के माध्यम से आप भविष्य में होने वाली घटनाओं के […]

Aaj Ka Panchang : आज के पंचांग से जानें शुभ और अशुभ काल समेत सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त का क्या रहेगा समय?

Aaj Ka Panchang : आज 18 जनवरी 2024 को पौष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. यह 18 जनवरी की रात्रि 08:44 तक रहने वाली है. इसके बाद पौष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि लग जाएगी.  हिंदू पंचांग के माध्यम से किसी दिन के सूर्योदय और सूर्यास्त के समय को जाना जा सकता है.इसके साथ ही पंचांग से शुभ और अशुभ काल का भी पता लगता है. ज्योतिष की मानें तो शुभकाल में किए गए कार्य के सफल होने की संभावना काफी अधिक होती है. वहीं, अशुभ काल में किए गए कार्य के सफल होने की संभावना काफी कम होती है. आइए जानते हैं कि आज का […]

111.75 लाख मीट्रिक टन बम्पर धान खरीदी, टूटे सारे रिकॉर्ड

रायपुर। मोदी की गारंटी के अनुरूप 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी तथा 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी के निर्णय से धान खरीदी केंद्रों में अन्नदाताओं ने अपना धान बेचकर बंपर धान खरीदी का अब तक का सारा रिकार्ड तोड़ दिया। मंगलवार को 111.75 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई। पिछले साल 107.53 लाख मीट्रिक टन की खरीदी हुई थी। बंपर खरीदी की स्थिति तब है जब धान खरीदी के लिए पूरा एक पखवाड़ा बचा है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 130 लाख मीट्रिक टन धान उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है। जिसके विरूद्ध राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 111.75 […]

CM विष्णु देव साय सिखों के दशम गुरु, गुरु गोविंद सिंह की जयंती समारोह में हुए शामिल…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पण्डरी स्थित गुरुद्वारा गुरु गोबिंद नगर पहुँचकर सिखों के 10वें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर आयोजित प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए। उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेककर गुरुग्रंथ साहिब की परिक्रमा की, साथ ही संकीर्तन में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री साय ने सिख समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। सिख समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को शॉल एवं कृपाण भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के पिता का निधन..मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक..

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुमार लक्ष्मी नारायण देव के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। साय ने स्वर्गीय देव के पुत्र जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव एवं शोकाकुल परिवारजनों के प्रति भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं एवं परिवारजनों द्वारा इस शोक को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी परंपरा में जीवेम शरदः शतम की बात होती है। स्वर्गीय देव ने यशस्वी जीवन जिया। उन्होंने अपने सुदीर्घ जीवन में अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ ही सार्वजनिक जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले को दी 173 करोड़ रुपये से अधिक विकास कार्यो की सौगात..

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बालोद जिले को 173 करोड़ रुपये से अधिक के 83 विभिन्न कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर विकास कार्यो की सौगात दी। जिसमें 4.900 करोड़ रूपये लागत के 23 विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन और 168.18 करोड़ रूपये लागत के 60 विभिन्न कार्यो का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री साय ने बालोद जिले के तहसील मुख्यालय गुण्डरदेही में आयोजित कार्यक्रम में संजारी बालोद विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 17.414 करोड़ रूपये लागत के 24 कार्य, डौंडीलोहारा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 140.188 करोड़ रूपये के लागत के 20 कार्य, गुण्डरदेही विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत 10.583 करोड़ रूपये लागत के 16 कार्यो का लोकार्पण और डौंडीलोहारा […]