रक्षक पिता बना भक्षक, नाबालिग बेटी की लूट ली आबरू, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र से पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में एक नाबालिग पुत्री ने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक एक नाबालिग ने अपने ही पिता पर रिश्ते को ताक पर रखकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि मना करने पर उससे मारपीट की गई। थाने में दिए गए आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने पिछले नौ महीने से बार-बार उसके साथ जोर-जबरदस्ती की। पीड़िता के विरोध करने पर पिता ने […]

फूलों की खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को किया जाएगा सम्मानित : मंत्री रामविचार नेताम

रायपुर। कृषि मंत्री रामविचार नेताम आज शाम राजधानी रायपुर स्थित नेहरू उद्यान में आयोजित तीन दिवसीय फल-फूल और सब्जी प्रदर्शनी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि फूलों की खेती सहित अन्य नवीन तकनीकी फसलों के उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य के अलग-अलग जिलों के प्रमुख लाभकारी और प्रमुख फसलों को चिन्हांकित कर बढ़ावा दिया जाएगा। मंत्री नेताम ने इस मौके पर फल-फूल और सब्जी प्रदर्शनी के विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। मंत्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश पहले फल-फूल और सब्जी के लिए दूसरे राज्यों पर आश्रित रहते थे। लेकिन राज्य के किसानों के परिश्रम और नये […]

साइंस कालेज रायपुर में शहीद नमन समारोह का आयोजन

रायपुर। रक्षा अध्ययन विभाग,  साइंस कॉलेज,  रायपुर में शनिवार को अपने पूर्व छात्र शहीद युगल किशोर वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर,  देश के लिए शहीद हुए  विभिन्न परिवार को आमंत्रित कर, “शहीद नमन समारोह” का आयोजन किया गया ।  कार्यक्रम की शुरुआत शहीद उद्यान में शहीद युगल किशोर वर्मा एवं शहीद राजीव पांडेय (वीर चक्र) के मूर्ति पर “पुष्पांजलि”  अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात् सभागृह में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोलंबिया ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के डायरेक्टर किशोर जादवानी ने कहा कि “21वीं सदी भारत की सदी है,  भारत के युवाओं को आगे बढ़कर विश्व की व्यवस्था को संभालना होगा, इसके लिए सभी छात्र-छात्राएं […]

Rashifal Today 14 January 2024 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…पढ़े दैनिक राशिफल

Rashifal Today  मेष: सूर्य का परिवर्तन सुखद एवं उत्साहवर्धक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। वृषभ : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक मामलों में सतर्क रहें। मिथुन: सूर्य आपकी राशि से आठवें भाव में रहेगा। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसियों से तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कर्क: स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। सिंह: रोग और विरोधी सक्रिय रहेंगे। हनुमान जी की आराधना करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। कन्या: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक […]

Aaj Ka Panchang: आज 14 जनवरी 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 14 जनवरी 2024 विक्रम संवत – 2080, अनला शक सम्वत – 1945, शोभकृत पूर्णिमांत – पौष अमांत – पौष तिथि योग व्यातीपात – जनवरी 14 06:22 AM- जनवरी 15 02:39 AM वरीयान – जनवरी 15 02:39 AM- जनवरी 15 11:11 PM सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय – 7:14 AM अशुभ काल राहू – 4:36 PM- 5:57 PM यम गण्ड – 12:35 PM- 1:56 PM कुलिक – 3:16 PM- 4:36 PM दुर्मुहूर्त – 04:31 PM- 05:13 PM वर्ज्यम् – 04:53 PM- 06:20 PM  

मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी की मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत बहुत उमंग और उत्साह से किया जाता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व के नाम से मनाते हैं। यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। साय ने कहा है कि यह पर्व सभी लोगों के जीवन में सुखद परिवर्तन लेकर आए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की […]

मुख्यमंत्री साय : 2047 तक भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आईसीएआई द्वारा आयोजित ‘‘अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन फाइनेंशियल रिपोर्टिंग‘‘ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने फाइनेंशियल रिपोर्टिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वित्तीय, गैर वित्तीय, औद्योगिक और सेवा क्षेत्र की संस्थाओं तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले संस्थाओं को बधाई देते हुए कहा कि 2047 तक भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प को पूरा करने में सभी वित्तीय, गैर वित्तीय, उद्योग और सेवा प्रदाता कंपनियों की […]

वजह जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे…कब्र से निकाला गया 6 माह के मासूम का शव

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कुत्तों के काटने से मृत 6 माह के मासूम का शव कब्र से निकाला गया है। बच्चे का पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच करेगी। पुलिस ने इस मामले में परिजनों से पूछताछ की। बयान दर्ज करने के साथ ही मौत की असल वजह पता करने के लिए बच्चे का पोस्टमार्टम किया जाएगा। भोपाल के मिनाल इलाके में कुत्तों के हमले में मासूम की मौत के मामले पर कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इसे संवेदनशील और दुखद मामला बताया। उन्होंने कहा कि इस पर प्रशासन ने पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया है। हमने एफआईआर के निर्देश दिए हैं। […]

थाने के अंदर ही आपस में भिड़ गए किन्नर, दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे, एक-दुसरे के खिलाफ की शिकायत…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में थर्ड जेंडर के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। झगड़े के बाद दोनों गुट के सदस्य अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे। दोनो गुटों की ओर से सिविल लाइन थाने में शिकायत की गई है। सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम की है। बताया जा रहा है कि, राजा किन्नर और रजिया किन्नर गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों गुट एक दूसरे पर अपने क्षेत्र में काम करने का आरोप लगाकर एक दूसरे से उलझते रहे हैं। इसी बात को लेकर शुक्रवार की शाम भी दोनों गुटों […]

लोहड़ी, पोंगल व मकर संक्रांति पर्व पर विधान सभा अध्यक्ष ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं.

 रायपुर –छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लोहड़ी, पोंगल व मकर संक्रांति पर्व की प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं । अपने संदेश में डॉ.रमन ने कहा कि-ये पर्व ओजस्विता और प्रकाश का पर्व है, अंधकार से प्रकाश की ओर हुए परिवर्तन का पर्व है। सूर्य ऊर्जा का अक्षय स्रोत है और इसी दिन से दिन के समय में वृद्धि हो जाती है । यही कारण है कि मकर संक्रांति को पर्व के रूप में मनाने की व्यवस्था हमारे भारतीय मनीषियों द्वारा की गई है। सम्पूर्ण भारतवर्ष को एक सांस्कृतिक सूत्र में आबद्ध करने वाला मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी का यह पर्व सूर्योत्सव का प्रतीक […]