9 टीआई,5 एसआई सहित पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर…देखे लिस्ट

धमतरी : लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे नव निरीक्षक,5 उप निरीक्षक और एक सहायक उप निरीक्षक का ट्रांसफर किया गया है। इस बाबत एसपी प्रशांत ठाकुर ने आदेश जारी कर दिया है,देखे किसे किस थाना की मिली जिम्मेदारी.  

CG- इन पाँच IAS अफसरों को मिला नये वेतनमान का लाभ, आदेश जारी..

रायपुर। राज्य सरकार ने 5 IAS अफसर को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान का लाभ दिया है। 2015 बैच के यह सभी अफसर अभी कलेक्टर हैं। जिन अफसरों को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान (पे मैट्रिक्स लेवल 12) में प्रमोट किया गया है, उनमें महासमुंद कलेक्टर प्रभात मलिक, महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर कलेक्टर राहुल वेंकट, शक्ति कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम और सुकमा कलेक्टर हरीश एस. शामिल है।

दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट में पहले नंबर पर छह देश…जानें रैकिंग में क्या है भारत का हाल

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2024 ने दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट्स की सूची जारी कर दी है। इस बार पहले नंबर पर एक-दो नहीं बल्कि छह देश हैं। यह पासपोर्ट अपने नागरिकों को दुनिया के 227 गंतव्यों में से 194 में बिना वीजा के एंट्री की सुविधा मुहैया कराते हैं। छह देशों में यूरोप के फ्रांस, जर्मनी, इटली और स्पेन शामिल हैं। वहीं, लगातार पांच वर्षों से इस स्थान पर बने रहे एशियाई देश जापान और सिंगापुर एक बार फिर नंबर-1 हैं। हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के टॉप-10 में लिस्ट में दूसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया के साथ फिनलैंड और स्वीडन हैं, जिनके पासपोर्ट 193 गंतव्यों तक बिना वीजा जाने की सुविधा […]

दिव्या पाहुजा हत्याकांड : 11 दिन बाद नहर में मिला शव, टैटू से बहन ने की पहचान

हरियाणा। मॉडल दिव्या पाहुजा का शव हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना इलाके की नहर में मिला है। पीठ पर बने टैटू से दिव्या पाहुजा की बहन नैना पाहुजा ने शव की पहचान की है। गुरुग्राम पुलिस के डीसीपी क्राइम विजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम और पंजाब पुलिस के साथ मिलकर एनडीआरएफ की टीम पटियाला से खनौरी बॉर्डर तक नहर में लाश की तलाश में जुटी थी, लेकिन दिव्या पाहुजा का शव हरियाणा के फतेहबाद जिले के टोहाना के कूदनी हेड में मिला है। आरोपी बलराज गिल की निशानदेही पर ही डिस्ट्रीब्यूटर के पास पानी बंद होने पर लाश मिली है। यह नहर पंजाब […]

रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

रायपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह रायपुर पहुंचे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने माना विमानतल पर उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नया रायपुर सर्किट हाउस में पंचायत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे दोपहर 2 बजे कार से प्रस्थान कर शाम 5.30 बजे एनटीपीसी अतिथि शाला कोरबा पहुंचेंगे और वहां शाम 6 बजे से जिला प्रशासन के ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन एवं पंचायतीराज अधिकारियों की बैठक लेंगे। गिरिराज सिंह रात्रि विश्राम एनटीपीसी अतिथिशाला कोरबा में करेंगे। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 14 जनवरी को कोरबा में सुबह 10 बजे मंदिर में स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे उसके बाद कोरबा के ग्राम ढोंगदरहा […]

फर्रूखाबाद में हीरालाल साहू ने तबला सोलो वादन कर मचाया धूम…धमतरी की सांगीतिक यात्रा को दिलाई गौरवमयी पहचान

लखनऊ से ही विकसित एक अन्य वादन शैली फली फूली जो पश्चिमी और पूरब बाज के मध्य की कड़ी के रूप में विकसित हुई जिसे फर्रूखाबाद घराने के नाम से जाना गया इस बाज में न केवल जोरदारी है अपितु कोमलता का भी समावेश किया गया और साथ ही साथ प्रचलित वादन प्रकारों के साथ ही अन्य वादन प्रकार जैसे फर्शबंदी, चलन, रौं इत्यादि का दौर प्रचलन में आया। संगीत गुरू स्व.  जगन्नाथ राव महाजन जी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए संगीत शिक्षक  हीरालाल साहू, डॉक्टर रामकृष्ण राजपूत, अभिनंदन ग्रंथ समारोह में तबला सोलो वादन कर मचाया धूम। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं मार्ल्यापण […]

कुरुद कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विशाल प्रतिमा का किया गया अनावरण

विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले, महान आध्यात्मिक गुरु, समाज सुधारक और युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती “राष्ट्रीय युवा दिवस”  के शुभ अवसर पर कल दिनांक 12.01.2024 दिन शुक्रवार को संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद परिसर में वार्ड *पार्षद देवव्रत चन्द्रहास साहू जी के पार्षद निधि से निर्मित चबूतरा निर्माण एवं स्वामी विवेकानंद जी की विशाल आकर्षक प्रतिमा का अनावरण किया गया । अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, अध्यक्षता महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद देवव्रत साहू , विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. डी. के. राठौर,  सहित नगर के जनप्रतिनिधिगणों एवं जनभागीदारी समिति के सभी सदस्यों, गणमान्य […]

छत्तीसगढ़ में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन…

छत्तीसगढ़ के शिक्षा, धर्मस्व एवम संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अयोध्या में आयोजित ’ रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव’ अवसर पर 22 जनवरी 2024 को छत्तीसगढ़ में भी भव्य एवं वृहद रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन करने के निर्देश विभाग को दिए है। इस संबंध में कार्ययोजना बनाकर राज्य के सभी कलेक्टर को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। राज्य शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित ’श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव’ के मद्देनजर राज्य भर में भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उक्त आयोजन तीन स्तरों में संभागीय/जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर होगा। इस आयोजन में मानस मंडलियों […]

फिर बदला मौसम का मिजाज, प्रदेश के इन इलाकों में पड़ेगी जोरदार ठंड

प्रदेश के कई जिले में हल्की बूंदाबादी देखी जा सकती है। इसके साथ ही दो दिन के बाद तापमान में 4% की गिरावट आ सकती है। ठंड और ठिठुरन बढ़ेगी। वहीं अभी अंबिकापुर को सबसे ठंड इलाका घोषित किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के महाराष्ट्र की तरफ पहुंचने के साथ ही छत्तीसगढ़ में मौसम (CG Weather) का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं ठंड में थोड़ी कमी आई है। नमी हवाओं के कारण ठंडी बनी रहेगी। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण शनिवार को भी मौसम शुष्क रिकॉर्ड किया गया है। वही रात […]

हाई कोर्ट में कंप्यूटर आपरेटर, स्टेनो या टाइपिस्ट बनना हुआ पहले से आसान, नियमों में हुए बदलाव

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में तृतीय श्रेणी कर्मचारी के रूप में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं और पदोन्नति की राह देख रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। चीफ जस्टिस ने संविधान के अनुच्छेद 229 के खंड (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भर्ती व पदोन्नति के नियमों में बदलाव कर इसे अपेक्षाकृत सरल कर दिया है। पदोन्नति व भर्ती नियमों में किए गए बदलाव के तहत अब तृतीय श्रेणी के पदों पर पदोन्नति के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पांच वर्ष का कार्य अनुभव ही जरूरी है। पहले यह सात वर्ष था। इसी तरह तृतीय श्रेणी के पदों के लिए नई भर्ती की प्रक्रिया […]