अनोखा विवाह : बैलगाड़ी पर निकली रेलवे के इंजीनियर की बारात…खाने का स्टाल में दिखा छत्तीसगढ़ी रंग

जांजगीर-चांपा के इंजीनियर की शादी में निमंत्रण पत्र से लेकर मंडप, खाने का स्टाल और स्टेज सब में छत्तीसगढ़ी रंग लिखा। यहां तक बारात में भी दूल्हा बैलगाड़ी में सवार होकर निकला। आर्शीवाद समारोह में आयोजित स्नेह भोज में छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्टाल लगाया गया था। यहाँ तक डॉजे में जो गीत बजे वह भी छत्तीसगढ़ी में थे। इस अनूठे विवाह की चर्चा जैजैपुर सहित आसपास के गांवों में भी जमकर है।ग्राम खैरा मयंक चंद्रा का विवाह ग्राम सेरो जिला सक्ती निवासी मनहरण लाल चंद्रा की बेटी प्रियंका चंद्रा के शादी हुआ। इस विवाह में छत्तीसगढ़ी संस्कृति व परंपरा देखने को मिला शादी का आमंत्रण पत्र छत्तीसगढ़ी में छपवाया गया […]

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के विभागों के लिए 3608 करोड़ रूपए से अधिक की अनुदान मांगे पारित…ओलंपिक और पारंपरिक खेलों के लिए 20 करोड़ रूपए का प्रावधान

दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना के लिए 500 करोड़ रूपए का प्रावधान0 0नगरीय क्षेत्रों के ग्रामों में चांदा-मुनारा की पुर्नस्थापना के लिए 16 करोड़ रूपए0 0युवा महोत्सव के लिए 4 करोड़, खेल पुरस्कारों के लिए 5 करोड़, खेल संघों एवं संस्थाओं को अनुदान के लिए 2 करोड़ रूपए का प्रावधान0 रायपुर, 22 फरवरी 2024 : – राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा के विभागों के लिए 3608 करोड़ 47 लाख 81 हज़ार रुपए की अनुदान मांगे छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज सर्वसम्मति से पारित की गई। इनमें भू-राजस्व तथा जिला प्रशासन के लिए 2072 करोड़ 16 लाख 69 हजार रुपए, राजस्व विभाग से […]

श्रमिकों के बच्चे पढ़ेंगे निजी स्कूूल में, सरकार शुरू करेगी ये योजना : मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर। उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने  विधानसभआ में पंजीकृत श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि बच्चों की उत्कृष्ट शिक्षा के लिए निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा देने की योजना शुरू करेंगे। श्रमिक परिवार के बच्चे अब केवल सरकारी स्कूलों के भरोसे नहीं रहेंगे। मंत्री देवांगन ने विभागों के अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान ये घोषणा की। उन्होंने बताया कि शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना का विस्तार कर 9 जिलों में इसकी शुरुआत की जाएगी। इन जिलों में 24 केंद्र शुरू किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने पंजीकृत श्रमिकों के द्वारा बैंक से लिए जाने वाले ऋण पर लगने वाले ब्याज […]

नगर निगम ने होटल एकार्ड कों दिया नोटिस, जानें वजह…

रायगढ़ |  शहर के गली -गली में होटल व लॉज खुलते जा रहे हैं. कई होटल बिना लाइसेंस के शहर में संचालित हो रहा है। इधर एक ओर निगम की करवाई भी लगातार जारी। दरअसल मंगलवार को निगम राजस्व टीम द्वारा ढिमरापुर स्थित होटल एकार्ड के संपत्ति का नाप जोख किया गया। इसी कड़ी में बुधवार को सुश्री होटल राज प्रिया हॉस्पिटल ग्रामीण बैंक भवन का नाप जोख किया गया। जांच के अनुसार अब सभी को संपत्ति कर जमा करना होगा। बड़े संस्थानों के संपत्ति का निर्धारण के लिए निगम राजस्व की टीम गठित की गई है। टीम द्वारा मंगलवार को होटल एकॉर्ड के संपत्ति का नाप जोख किया गया। […]

बंद खदान में युवती की अर्धनग्न शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी…पढ़िए पूरी खबर

सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्दा बस्ती के पास स्थित एसईसीएल के बंद खदान में युवती के अर्धनग्न शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने बताया कि शव सड़ी-गली हालत में है। युवती के शव से सिर गायब है और कमर में जीआई तार, नायलोन की रस्सी व कपड़े से बंधी हुई थी। युवती के बाएं हाथ की कलाई पर गोदना से डीएफ 2 लिखा हुआ है। अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गया है। युवती का शव करीब महीने भर पहले की बताई जा रही है। उसकी उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच […]

छत्तीसगढ़ में 5वीं, 8वीं में होगी बोर्ड परीक्षा…मंत्री ने दिया निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रयास कर रही हैं. स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल विभागीय अधिकारियों की पहली बैठक में ही शिक्षा की गुणवता के लिए पांचवी और आठवीं बोर्ड फिर से प्रारंभ करने का निर्देश दिया था। मंत्री के निर्देश के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने पांचवी और आठवी बोर्ड का फरमेट बना लिया है। DPI से इस आशय का प्रस्ताव स्कूल शिक्षा मंत्री को भेज दिया गया है। कभी भी इस पर फैसला हो जाएगा। कोई फेल नही डीपीआई ने बोर्ड परीक्षा के लिए जो प्रारूप बनाया है, उसके अनुसार परीक्षा पूरी गंभीरता से ली जाएगी। मगर इसमें कोई फेल नहीं […]

Daily Horoscope : कन्या और कुंभ समेत इन 5 राशि वालों के लिए आज बन रहे हैं धन लाभ के योग

Daily Horoscope : राशिफल के माध्यम से आप आने वाले भविष्य में घटने वाली घटनाओं का अनुमान लगा सकते हैं. पं. सत्यम विष्णु अवस्थी के अनुसार आज चंद्रमा ग्रह कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. वहीं, गुरु ग्रह मेष राशि में रहेंगे. केतु ग्रह कन्या राशि में, शु्क्र व मंगल ग्रह मकर राशि में, शनि व सूर्य, बुध ग्रह कुंभ राशि में, राहु मीन राशि में विराजमान रहेंगे. बुध और शनि इस समय अस्त हैं. ग्रहों और नक्षत्रों की चाल को ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इससे राशिफल का आंकलन किया जा सकता है. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज के दिन आपके सितारे क्या कह […]

Aaj Ka Panchang : आज के पंचांग से जानें 22 फरवरी 2024 के दिन के शुभ और अशुभ काल का क्या रहेगा समय?

Aaj Ka Panchang : आज 22 फरवरी 2024 को माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. यह 22 फरवरी की दोपहर 01:21 तक रहने वाली है. इसके बाद माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि लग जाएगी.   हिंदू पंचांग के माध्यम से किसी भी दिन के सूर्योदय और सूर्यास्त के समय को जाना जा सकता है. इसके साथ ही पंचांग से शुभ और अशुभ काल का भी पता लगता है. ज्योतिष की मानें तो शुभकाल में किए गए कार्य के सफल होने की संभावना काफी अधिक होती है. वहीं, अशुभ काल में किए गए कार्य के सफल होने की संभावना काफी कम होती है. आइए जानते हैं […]

नोटरी के खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती : अरुण साव

रायपुर। विधानसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान नोटरियों की नियुक्त का मामला गूंजा। मंत्री अरुण साव ने जल्द ही नोटरियों की भर्ती की जानकारी दी। सत्ता पक्ष के विधायक संपत अग्रवाल ने रायपुर संभाग के नोटरियों के संबंध में सवाल किया। वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि भूपेश सरकार में बड़ी संख्या में नए जिले बने। तहसीलों का गठन किया गया। यहां नोटरी के पद खाली है। उन्हें कब भरे जाएंगे। इस पर विभागीय मंत्री अरुण साव ने बताया कि विभाग से पूरी जानकारी मांगी गई है। जैसे ही जानकारी उपलब्ध हो जाएगी, नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अग्रवाल ने खाली पदों को लेकर प्रश्न […]

छत्तीसगढ़ के इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत, दो गंभीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के धरसींवा थाना क्षेत्र के एक फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। मजदूर बदहवास होकर चिल्लाते हुए बाहर निकले। जानकारी के मुताबिक, हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल है। जिसका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, घटना सिलतरा के कपसदा फॉर्च्यून मेटेलिक फैक्ट्री में दोपहर के समय हुई है। फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हो गया। इसमें तीन श्रमिक बुरी तरह झुलस गए। हादसे की जानकारी धरसींवा पुलिस को दी गई। सूचना के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने […]