माघी पुन्नी मेला हुआ राजिम कुंभ, विधानसभा में संशोधन विधेयक पारित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में तीन विधेयक पेश किया गया। तीन में से एक विधेयक पारित हुआ। इसके बाद राजिम माघी पुन्नी मेला अब राजिम कुंभ के नाम से जाना जाएगा। विधानसभा बजट सत्र के 12वें दिन बुधवार को तीन संशोधन विधेयक पेश किये गए। इनमें छत्तीसगढ़ सिविल न्यायालय संशोधन, माल एवं सेवा कर संशोधन और राजिम माघी पुन्नी मेला संशोधन विधेयक शामिल हैं। धर्मस्व और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से पुन्नी मेला विधेयक पर आज ही चर्चा कराने का आग्रह किया। जिसकी अनुमति अध्यक्ष ने दी। चर्चा के बाद यह विधेयक पारित कर दिया गया। अब माघी मेला नहीं राजिम कुंभ कहलाएगा। बता दें […]

कर्नाटक सरकार का फरमान : नोटिस बोर्ड पर बताना होगा कंपनी में कितने कन्नड़ कर्मचारी, उल्लंघन पर रद्द होगा MNC का लाइसेंस

चेन्नई। कर्नाटक में काम करने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNC) के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार ने कन्नड़ पॉलिटिक्स को हवा देते हुए एक नया फरमान जारी किया है। राज्य में काम करने वाली MNCs को नोटिस बोर्ड पर यह जानकारी देनी होगी कि उनके यहां कितने कन्नड़ काम करते हैं। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में संस्कृति मंत्री शिवराज तंगादगी ने कहा कि ऐसा नहीं करने वाली MNC कर्नाटक में काम नहीं कर पाएंगी और उनका लाइसेंस रद्द किया जाएगा। तंगादगी ने कन्नड़ भाषा को बढ़ावा देने के लिए लाए गए विधेयक पर चर्चा के दौरान यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य में नियम बनाए जाएंगे और इसके […]

महतारी वंदन योजना को लेकर सीएम साय‌ का बड़ा ऐलान, जानें फिर कब कर सकेंगे आवेदन

रायपुर : छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में किए गए वायदें को ध्यान में रखते हुए, छत्तीसगढ़ सरकार ने विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की हैं. इस योजना से महिलाओं को प्रति वर्ष 12 हजार रुपए मिलेंगे। लेकिन महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में भ्रान्ति की स्थिति थी जिसे सीएम विष्णुदेव साय ने स्पष्ट कर दिया हैं। मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने साफ़ किया हैं कि यह योजना ‘वन टाइम स्कीम’ नहीं हैं। आगे भी पात्र महिलाओं से आवेदन लिए जायेंगे और उन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा। इस तरह उन्होंने बताया कि यह योजना आगे भी सतत तौर पर चलती रहेगी और आवेदन का मौका […]

Nigam Budget 2024 : महापौर ढेबर ने पेश किया रायपुर नगर निगम का बजट…जानिए पिटारे में आप के लिए क्या है खास !

रायपुर। रायपुर नगर निगम बजट 2024-25 बुधवार को किया गया। इस बार निगम का बजट 1800 करोड़ से अधिक का है। इसमें युवाओं को ट्रेनिंग करने के साथ रोजगार के साधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। बजट में इंदिरा उद्यान में पिकनिक पाइंट का प्रावधान किया गया है। शहर की खुली नालियों को भी ढ़ंकने का प्रावधान बजट में है. महापौर युवाओं के लिए खास स्टार्टअप स्टूडियो भी लाएंगे। शीर्ष बजट अनुमान 2024-25 प्रारंभिक शेष 133 करोड़ 49 लाख 11 हजार कुल वार्षिक आय 1768 करोड़ 40 लाख 53 हजार योग 1901 करोड़ 89 लाख 64 हजार कुल व्यय 1901 करोड़ 31 लाख 93 हजार अंतिम शेष (+) […]

मंत्री नेताम ने केंद्रीय कृषि मंत्री मुण्डा को 1100 करोड़ रुपए का प्रस्ताव सौंपा…छत्तीसगढ़ में मक्के से बनेगा इथेनॉल !

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं जनजाति मंत्री अर्जुन मुण्डा से मुलाकात की। इस दौरान नेताम ने प्रदेश में मक्का से इथेनॉल बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की। साथ ही छत्तीसगढ़ के किसानों की आय दोगुनी करने पर चिंता व्यक्त कर विस्तार से बातचीत की। उन्होंने बताया कि प्रदेश के किसानों को धान के बदले अन्य लघु धान्य फसलों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मंत्री नेताम ने ड्रोन पद्धति, सामुदायिक वानिकी, लघु उद्योग के लिए छोटे-छोटे यूनिट्स और मैक्नाईजेशन के लिए 1100 करोड़ रुपए का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री को सौंपा। केंद्रीय मंत्री मुण्डा ने आश्वस्त किया कि इसे जल्द […]

गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम साय को दी जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया में कही ये बात

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की बधाई दी है। शाह ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि ‘मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ में गरीब कल्याण व सुशासन के नए कीर्तिमान बनाएगी, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।’ मुख्यमंत्री साय आज 60 साल के हो गए हैं। वे अपना जन्मदिन गृहग्राम बगिया में आदिवासी जनजाति बालक आश्रममें बच्चों संग बनाएंगे।

Lok Sabha: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज, 11 सीटें जीतने का दावा कर रही BJP, लेकिन कांग्रेस अभी भी फीकी

रायपुर। देश में लोकसभा चुनाव को कुछ ही महीने रह गए है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई है। एक ओर भाजपा ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद लोकसभा के लिए अपनी कमर कस ली है। लेकिन कांग्रेस की तैयारी अभी भी फीकी दिखाई दे रही है। कांग्रेस के इन हालातों को देखते हुए कई सवाल उठ रहे है। की क्या कांग्रेस 2019 की 2 सीट बरकरार रख पाएगी। बता दें कि भाजपा छत्तीसगढ़ में 11 के 11 लोकसभा सीट जितने का दावा कर रही है। इसी कड़ी में कल (22 जनवरी) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आ रहे है। वे कल […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन पर महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने दिया अनोखा उपहार

रायपुर। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ की महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने अपने अंदाज में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया है। महिलाओं ने मिलेट्स के बने लड्डुओं को 60 के आकार में थाल में सजाकर मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप भेंट किया। रायपुर में साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सरस मेला में शामिल होने आए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को स्व सहायता समूह की महिलाओं ने उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने मिलेट्स के बने लड्डुओं को 60 के आकार में थाल में सजाकर मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप भेंट किया। दरअसल ये मुख्यमंत्री का साठवां […]

CM साय के जन्मदिन पर पहुना में भगवान जगन्नाथ के रथ का हुआ आगमन, मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 60 वां जन्मदिन मना रहे है है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री साय ने राज्य अतिथि गृह पहुना में आज सुबह भगवान जगन्नाथ एवं बलभद्र जी के रथ के पहिये का विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने भगवान जगन्नाथ से प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। नंदीघोष रथ में भगवान जगन्नाथ एवं बलभद्र के रथ का पहिया रखा गया है, जिसका रायपुर शहर के विभिन्न वार्डों में भम्रण कराया जा रहा है। गौरतलब है कि जगन्नाथ पुरी का प्रसिद्ध मंदिर भारत के ओडिशा राज्य में स्थित है। यहां पर प्रतिवर्ष आषाढ़ (जून-जुलाई) के महीने के शुक्ल पक्ष के दूसरे […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित अन्य अधिकारियों ने दी जन्मदिनकी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णु देव साय आज अपना जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सीएम साय को जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। विष्णु देव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मुलाकात कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्त वार्ता) अमित कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, बसवराजु एस, राहुल भगत, रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह उपस्थित रहे l