आदिवासी अंचल में शत-प्रतिशत किसानों का केसीसी बनाने विशेष अभियान शुरु, किसान सम्मान निधि योजना में हुआ पंजीयन

कोण्डागांव। किसान कल्याण और आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम के निर्देश पर राज्य के दूरस्थ आदिवासी अंचलों में किसानों के शत-प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि मंत्री नेताम ने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान दूरस्थ वनांचलों में निवासरत किसानों को भी किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाकर सभी किसानों का केसीसी कार्ड बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये थे। इसी कड़ी में कोण्डागांव जिला प्रशासन द्वारा जिले के 377 गांवो में शिविर लगाकर 9041 नये किसानों का क्रेडिट कार्ड बनाया गया है। वहीं 8670 किसानों का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के […]

राजधानीवासियों को मिल सकती है कई सौगातें…इस पेश होगा रायपुर नगर निगम का अंतिम बजट

रायपुर। महापौर एजाज ढेबर 21 फरवरी को अपना अंतिम बजट पेश करेंगे। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि राजधानीवासियों को कई बड़ी सौगातें दे सकते हैं। नगर पालिक निगम रायपुर के सचिवालय ने निगम सभापति प्रमोद दुबे के आदेश पर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के सामान्य सभागार में 21 फरवरी को बैठक रखी गई है। बैठक में पूर्व सामान्य सम्मिलन की बैठक कार्यवाही की पुष्टि की कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद प्रश्नकाल होगा, जिसमें पार्षदों द्वारा पूछे गए प्रश्नों और उनके जवाब की कार्यवाही होगी। बता दें कि प्रश्नकाल के लिए एक घण्टे की अवधि नियमानुसार निर्धारित है। प्रश्नकाल के बाद नगर निगम रायपुर के […]

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला 11 सीटें जीतने का मंत्र : विष्णुदेव साय

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। रविवार को वे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे और मिडिया से बातचीत की। सीएम साय ने कहा कि, यह बहुत ही महत्वपूर्ण अधिवेशन था जिसमें पूरे देश से करीब 10 हजार प्रतिनिधि शामिल हुए थे। उन्होंने आगे कहा कि, इस महाधिवेशन में छत्तीसगढ़ के सभी मंत्री, विधायक और पदाधिकारी पहुंचे थे। आने वाले चुनाव की तैयारी पर मार्गदर्शन मिला है अब सबको चुनाव की तैयारी में लगना है और हम प्रदेश की सभी 11 की 11 सीट जीतेंगे। इस महाधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ की मिसाल दी थी। […]

पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा आरोप, कहा- हमारे एक विधायक को लोकसभा टिकट और मंत्री पद का लालच

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को दिल्ली रवाना हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा डरी हुई है। पिछले दिनों हमारे एक विधायक को फोन पर संपर्क किया गया। इस दौरान लोकसभा टिकट और मंत्री पद का लालच दिया गया। दरअसल भूपेश बघेल से कांग्रेस नेताओं के भाजपा प्रवेश को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों से फोन पर संपर्क किया जा रहा। एक विधायक का उन्होंने उदाहरण दिया। बघेल ने कहा कि बीजेपी डरी हुई है। बिहार, […]

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा का दमदार टीजर हुआ रिलीज, दिशा पाटनी के साथ ये एक्ट्रेस भी आएंगी नजर

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘योद्धा’ का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। बीते 13 फरवरी को मेकर्स ने 3 हजार फीट की ऊंचाई से दुबई में फिल्म का पोस्टर लॉन्च कर फैंस की बेसब्री को और बढ़ा दिया था। वही अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म का टीजर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर किया है। सिद्धार्थ ने कैप्शन में लिखा है कि ‘हमने उड़ान भर दी है.. आप सभी इस हाई-ऑक्टेन एक्शन के लिए तैयार हो जाइए।’ टीज़र में सिद्धार्थ एक्शन करते दिख रहे है। जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। रेस्क्यू मिशन […]

लोकसभा चुनाव : सपा-कांग्रेस में सीट शेयरिंग पर नहीं बनी बात ! राहुल गांधी की न्याय यात्रा के बीच सपा की दूसरी सूची जारी

लखनऊ। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने सोमवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 11 उम्मीदवारों की घोषणा की है। दरअसल अखिलेश यादव ने कांग्रेस से सीट बंटवारे का मुद्दा उठाया था। लेकिन कांग्रेस की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद समाजवादी पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। बता दें कि सपा की पहली की सूची 30 जनवरी को घोषित की थी। जिसमें 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। सपा ने उत्तर प्रदेश की […]

CG NEWS: चलती बाइक पर खड़े होकर युवक ने किया स्टंट, पुलिस ने लिया एक्शन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में अक्सर स्टंटबाजी का वीडियो सामने आता रहता है। लोग कभी बाइक में स्टंट करते दिखते है तो कभी कार में। ऐसा ही एक मामला दुर्ग जिले के भिलाई से आया है। जहां एक युवक चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंटबाजी कर रहा था। जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने युवक पर 6 हजार का जुर्माना लगाकर माफ़ी मंगवाई। बता दें कि भिलाई में एक युवक चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंट कर रहा था। युवक की इस लापरवाही का वीडियो एक नागरिक ने बनाया और यातायात पुलिस को भेज दी। जिसके बाद पुलिस ने वीडियो की जांच और गाड़ी नंबर ट्रेस की। जिसके आधार पर युवक के बारे […]

BREAKING NEWS : पंकज उपाध्याय हत्याकांड में शामिल आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर, फावड़े से पीट -पीट कर हुई थी हत्या, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया था न्याय दिलाने का वादा

बिलासपुर। न्यायधानी में पहली बार हत्या के आरोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। पंकज उपाध्याय हत्याकांड में शामिल आरोपियों के घर का अवैध हिस्सा तोड़ दिया गया है। पंकज उपाध्याय कि पिछले दिनों सरकंडा क्षेत्र में फावड़े से पीट-पीट कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। गौरतलब है कि, इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने डिप्टी सीएम अरुण साव से न्याय दिलाने की गुहार की थी। जिसपर डिप्टी सीएम ने उन्हें उचित न्याय का आश्वासन दिया था। बता दें कि, आरोपियों द्वारा शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया गया था, जिसे अब जमीदोज कर दिया गया है। ये बिलासपुर में पहली […]

Naxalite Operation: माओवादियों के गांव में सुरक्षाबलों ने डाला डेरा, नक्सलियों के रेस्ट रूम को बनाया अपना वार रूम

सुकमा। छत्तीसगढ़ के बीजापुर,सुकमा जैसे इलाकों में जवान हमेशा नक्सली अभियान चलाते है। इस बार जवानों ने नक्सलियों का गांव कहे जाने वाली जगह पर पुलिस कैंप खोलकर नक्सलियों के सीने में तिरंगा गाड़ दिया है। दरअसल एसटीएफ जवानों ने बीजापुर व सुकमा की सीमा से लगे पूवर्ती गांव में नक्सलियों के रेस्ट रूम को अपना वार रूम बना दिया है। आजादी के बाद पहली बार पूवर्ती में तिरंगा फहराया गया है। कैंप का नाम टैक्टिकल हैड क्वार्टर रखा गया है, क्योंकि नक्सलियों की लड़ाई में पूवर्ती कैंप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। SP किरण चव्हाण ने खुद यहां रहकर कैंप स्थापित किया है। जानकारी के अनुसार पूवर्ती गांव में टॉप मोस्ट […]

पीएम मोदी ने कल्कि धाम का किया शिलान्यास, प्रमोद कृष्णम की तारीफ, कहा- मंदिर निर्माण में लगाया पूरा जीवन

संभल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संभल के ऐंचोड़ा कंबोह में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास किया। कल्कि मंदिर के गर्भगृह में पीएम मोदी ने पूजा अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी और आचार्य प्रमोद कृष्णम भी मौजूद रहे। शिलान्यास के बाद पीएम मोदी ने कहा कि कल्कि धाम तैयार करवाने के लिए प्रमोद कृष्णम को पिछली सरकारों से लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि एक समय उन्हें कहा जा रहा था कि मंदिर बनने से शांति व्यवस्था बिगड़ जाएगी। आज हमारी सरकार में प्रमोद कृष्णम निश्चिंत होकर इस काम को शुरू कर पाए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रमोद कृष्णम […]