पार्टी के दो दिग्गज नेता भाजपा में हो सकते हैं शामिल…लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लग सकता है झटका

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। पार्टी के दो बड़े दिग्गज नेताभाजपा में शामिल हो सकते हैं। (Kamal Nath-Sidhu May Join BJP) बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ कांग्रेस साथ छोड़कर अपने बेटे नकुल के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। क्योंकि कमलनाथ और नकुलनाथ के कांग्रेस छोड़ने की खबरों के बीच नकुलनाथ ने अपनी सोशल मीडिया एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक का बायो चेंज कर दिया है और इससे कांग्रेस का नाम हटा दिया है। ऐसे में उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ के बीजेपी में जाने के अटकलों के बीच […]

एक बार फिर नक्सलियों का असली चेहरा आया सामने : छत्तीसगढ़ में कंपनी कमांडर शहीद, नक्सलियों ने फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिया हत्या को अंजाम

रायपुर/बीजापुर। बस्तर संभाग के बीजापुर ज़िले में आज सुबह नक्सलियों ने बेरहमी से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के कंपनी कमांडर की हत्या कर दी। अफ़सरों ने जानकारी देते हुए बताया है कि नक्सलियों ने ये कायराना हमला तब किया जब बटालियन के जवान जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने गए हुए थे। जानकारी के अनुसार बीजापुर के दरभा इलाक़े के कुटरू में कंपनी कमांडर तिजाऊ राम भुवरीया के नेतृत्व में चौथी बटालियन की एक टुकड़ी जंगल में लकड़ी काटने गई थी। इस दौरान कमांडर और एक कांस्टेबल टुकड़ी से 100 मीटर दूर निकल गए। वहीं पर कुछ नक्सली घाट लगाकर कर बैठे थे। मौक़े की ताक में बैठे नक्सलियों ने अचानक कमांडर […]

जानें खास फीचर्स : Vivo का नया स्मार्टफोन भारत में दस्तक देने को तैयार

वीवो का एक नया स्मार्टफोन भारत में दस्तक देने को तैयार है। इसका नाम Vivo Y200e है, जो कि एक 5G स्मार्टफोन है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि फोन को आगामी 22 फरवरी 2024 को लॉन्च किया जाएगा। वीवो की ओर से अपकमिंग फोन की डिजाइन और कलर ऑप्शन को टीज कर दिया गया है। Vivo इंडिया ने अपने एक्स हैंडल से ऐलान किया है कि Vivo Y200e 5G को 22 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। डिजाइन होगी खासकंपनी के टीजर के मुताबिक फोन दो कलर ऑप्शन ब्लू और ऑरेंज में आएगा। इसमें डायमंड ब्लैक और सैफरॉन डिलाइट शेड्स होंगे। Vivo Y200e 5G का ऑरेंज कलर ऑप्शन वीगन […]

24 फरवरी को रोजगार मेला का आयोजन,, 1 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले के तकनीकी शैक्षाणिक संस्थानो के विद्यार्थियों हेतु जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन आगामी 24 फरवरी को संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूटस में किया जाएगा । इसमे 15 कंपनियों की लगभग 1000 से अधिक पदों पर नियुक्ति होगी। इस रोजगार मेले में अधिक से अधिक विद्यार्थियों के सेलेक्शन के लिए प्री काउंसलिंग और साक्षात्कार की तैयारी हेतु जिला प्रशासन की पहल पर आई टी आई क्लस्टर वार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस हेतु 4 क्लस्टर क्रमशः आई. टी. आई. भिलाई, आई. टी. आई. दुर्ग, आई. टी. आई पाटन और धमधा बनाए गए है, जिनमे नजदीकी आई. टी. आई. के विद्यार्थियों […]

विद्यासागर जी महाराज को शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की श्रद्धांजलि अर्पित

रायपुर। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की है। बता दें कि डोंगरगढ़ स्थित चन्द्रगिरि तीर्थ में शनिवार (17 फरवरी) देर रात 2:35 बजे दिगंबर मुनि परंपरा के आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने अपना शरीर त्याग दिया। पूर्ण जागृतावस्था में उन्होंने आचार्य पद का त्याग करते हुए 3 दिन का उपवास लिया था और अखंड मौन धारण कर लिया था, जिसके बाद उन्होंने प्राण त्याग दिए। उनके शरीर त्यागने की खबर मिलने के बाद जैन समाज के लोगों का डोंगरगढ़ में जुटना शुरू हो गया है। आज दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।

CM साय : आचार्य विद्यासागर महामुनिराज को तपस्या के लिए युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, विश्व वंदनीय, राष्ट्र संत आचार्य श्री विद्यासागर महामुनिराज जी के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में सल्लेखना पूर्वक समाधि का समाचार प्राप्त हुआ। छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया को अपने ओजस्वी ज्ञान से पल्लवित करने वाले आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को देश व समाज के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्य, उनके त्याग और तपस्या के लिए युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा। आध्यात्मिक चेतना के पुंज आचार्य श्री विद्यासागर जी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन। बता दें कि छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चन्द्रगिरि तीर्थ में शनिवार देर रात 2:35 बजे दिगंबर मुनि परंपरा के आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने अपना शरीर त्याग दिया। बताया गया कि वे […]

सीएम साय के निर्देश पर न्योता भोज का हुआ शुभारंभ, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

रायपुर। हमारे संस्कृत सुभाषित वाक्यों में शुभस्य शीघ्रम की बात कही जाती है अर्थात शुभ कार्य में शीघ्रता की जानी चाहिए। कल ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने न्योता भोजन के लिए दिशा निर्देश जारी किए थे कि अपने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों के साथ समय बताएं। उनके साथ भोजन करें। इस शुभ कार्य के लिए शीघ्रता से पहल करते हुए कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर शासकीय नवीन प्राथमिक शाला धरमपुरा के स्कूली बच्चों को न्योता भोज दिया। डॉ गौरव सिंह आज सुबह सपरिवार स्कूल पहुंचे सबसे पहले सरस्वती माता का वंदन किया। उसके बाद वे बच्चों के बीच पहुंचे और उन्हे पंगत में बैठाया […]

छत्तीसगढ़ में विष्णु का सुशासन, राज्य को संवारने सीएम तेजी से ले रहे फैसले, यहाँ पढ़िए सरकार के बड़े फैसले, जिसने बदली प्रदेश की तस्वीर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को संवारने के लिए तेजी से फैसले ले रही है। जनहित में लिये जा रहे इन फैसलों से राज्य के वनांचल क्षेत्रों सहित पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। राज्य में सुशासन का नया दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री साय ने शपथ लेने के केवल दो माह के अंदर ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर अनेक कदम उठाएं हैं। मुख्यमंत्री साय ने किसानों को दो साल के बकाया धान बोनस की राशि देने का निर्णय लेते हुए लगभग 13 लाख किसानों के बैंक खातों […]

डोंगरगढ़ के जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज ने देर रात ली समाधि, 3 दिन उपवास के बाद शरीर त्यागा, पिछले साल PM ने की थी मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चन्द्रगिरि तीर्थ में शनिवार देर रात 2:35 बजे दिगंबर मुनि परंपरा के आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने अपना शरीर त्याग कर समाधी ले ली। कर्नाटक में जन्मे आचार्य विद्यासागर महाराज का जन्म 10 अक्टूबर 1946 शरद पूर्णिमा को कर्नाटक के बेलगांव जिले के सदलगा ग्राम में हुआ था। विद्यासागर जी महाराज वहीं जैन मुनि थे जिनका आशीर्वाद लेने पिछले साल पीएम मोदी चंद्रगिरी जैन मंदिर पहुंचे थे। बता दें कि, विद्यासागर जी महाराज ने समाधी लेने से पहले आचार्य पद का त्याग करते हुए 3 दिन का उपवास लिया था। इस दौरान उन्होंने अखंड मौन धारण कर लिया था। गौरतलब है कि, 6 फरवरी […]

’लेट्स कोलैब छत्तीसगढ़’ क्रिएटर मीट अप का आयोजन 24 फरवरी को

सुशासन की स्थापना में सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग पर चर्चा हेतु एक दिवसीय मीट अप का आयोजन रायपुर, राज्य शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा आगामी 24 फरवरी को क्रिएटर्स मीट अप का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद भवन के ऑडिटोरियम में होगा। आयुक्त जनसंपर्क  मयंक श्रीवास्तव ने इस संबंध में बताया कि मीट अप में सुशासन की स्थापना में सोशल मीडिया का महत्व, नई सरकार से युवाओं की उम्मीदें, सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर राय शुमारी की जाएगी। कार्यक्रम में राज्य शासन में विभिन्न पदों पर पदस्थ वरिष्ठ आई ए एस और आई पी एस […]